होलिका दहन के दिन करेंगे ये 5 उपाय, तो सुखी संपन्न बीतेगा पूरा वर्ष

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन अगर आप यहां बताए जा रहे पांच उपाय करते हैं तो पूरा साल सुखी संपन्न बीतेगा. घर से नकारात्मक ऊर्जा की समाप्ति होगी और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा.

Holika Dahan 2026: रंगों के त्योहार होली से पहले होलिका दहन का पर्व मनाने की परंपरा है. होलिका दहन नकारात्मक शक्तियों के अन्त और सकारात्मक ऊर्जा के उदय का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस रात को सिद्धि की रात माना जाता है. इस कड़ी में आचार्य विनोद त्रिपाठी ने होलिका दहन के दिन पानी में रंग डालकर घर के कोनों में छिड़कने की सलाह दी है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करती है. साथ ही उन्होंने होलिका दहन की रात कुछ विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि होलिका दहन की अग्नि में कभी भी प्लास्टिक, चमड़ा या कचरा न डालें. ध्यान रखें कि इस विशेष अवसर पर पवित्र अग्नि में सिर्फ प्राकृतिक सामग्री जैसे- गोबर के उपले, लकड़ी, अनाज और जड़ी-बूटियां ही अर्पित करें. अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा साल सुख-समृद्धि और शांति के साथ बीते, तो आप होलिका दहन के मौके पर 2 मार्च 2026 की रात ये 5 अचूक उपाय करें.

1. धन लाभ/आर्थिक समृद्धि के लिए

होलिका दहन के मौके पर एक सूखा नारियल लेकर और उसमें थोड़ा चीनी और घी भर दें. अब आप इसे जलती हुई होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें.

फायदा- ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से घर में लक्ष्मी का वास होता है और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बनते हैं.

 2. नकारात्मकता और ‘नजर दोष’ दूर करने के लिए

होलिका दहन के मौके पर सरसों के तेल का एक दीपक चौखट पर जलाएं. फिर परिवार के सभी सदस्यों के सिर से एक-एक गोमती चक्र सात बार वार कर यानी उतारकर फिर इसे अग्नि में डाल दें.

फायदा– इस उपाय से परिवार पर लगी बुरी नजर दूर हो जाती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. 

3. स्वास्थ्य और लंबी बीमारी से मुक्ति के लिए

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति लगातार बीमार रहता है, तो होलिका दहन की राख (ठंडी होने के बाद) अगले दिन सुबह आप घर लेकर आएं. इस राख को आप रोगी के शरीर पर हल्का सा लगाएं या फिर उसके माथे पर इसका तिलक लगा दें.

फायदा- ऐसी मान्यता है कि यह उपाय असाध्य रोगों में राहत और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है.

यह भी पढ़ें: ग्रहण के दिन होलिका दहन शुभ है या अशुभ? जानें पौराणिक मान्यता

4. कार्यों में सफलता और व्यापार वृद्धि के लिए

होलिका दहन की अग्नि में आप जौ और काले तिल को अर्पित करें. इसके बाद होलिका दहन की अग्नि की सात परिक्रमा करते समय अपनी मनोकामना मन ही मन दोहराएं.

फायदा- अग्नि में जौ को अर्पित करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और व्यापार में उन्नति होती है.

5. गृह क्लेश और मानसिक शांति के लिए

होलिका दहन के दिन सुबह आप एक पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की एक गांठ रखकर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें. फिर रात को होलिका दहन के वक्त लोबान या कपूर को अग्नि में डाल दें.

फायदा– इस उपाय से घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है और पितृ दोष की भी शांति होती है.

यह भी पढ़ें: होलिका दहन 2026: जानें पूजा विधि, जरूरी सामग्री और सही दिशा

यह भी पढ़ें: होलिका दहन की राख के चमत्कारी उपाय, खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >