Happy Vivah Panchami 2025: मंगल भवन अमंगल हारी … आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर भेजें अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश

Happy Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी 2025 एक पावन अवसर है, जो भगवान राम और माता सीता के आदर्श विवाह के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पूजा, अनुष्ठान और भव्य मेले आयोजित किए जाते हैं. अविवाहितों के लिए विवाह और विवाहितों के लिए सुख-शांति की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ दिन है.

Happy Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का पावन विवाह संपन्न हुआ था. इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में राम-सीता विवाह का आयोजन किया जाता है और भक्त धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और भव्य मेले में शामिल होते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी को आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन की पूजा और अनुष्ठान अविवाहित कन्याओं के विवाह और विवाहित दंपतियों के दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं.

आज मनाई जा रही है विवाह पंचमी

वर्ष 2025 में विवाह पंचमी आज 25 नवंबर 2025, मंगलवार को मनाई जा रही है. इस दिन वसंत ऋतु का आगमन भी होता है और यह ज्ञान, विद्या और कला की देवी सरस्वती को समर्पित माना जाता है. इस शुभ अवसर पर लोग अपनों को दिल से शुभकामनाएं भेजते हैं.

Happy Vivah Panchami 2025: भगवान राम और माता सीता आपके …

भगवान राम और माता सीता आपके जीवन के सभी विघ्न हर लें और आपके जीवन में खुशियों और सेहत की रौशनी दें।
आपको विवाह पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Happy Vivah Panchami 2025: जाने चित की चोरी…

“तन की जाने, मन की जाने, जाने चित की चोरी… उसराम से क्या छिपावे, जिसके हाथ है सब की डोरी।” विवाह पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामना

Happy Vivah Panchami 2025: मधुर सरस अरु अति मनभावन

“सीता राम चरित अति पावन, मधुर सरस अरु अति मनभावन… पुनि-पुनि कितनेहू सुने-सुनाये, हिय की प्यास बुझत न बुझाये।” विवाह पंचमी 2025 की बधाई

ये भी देखें: आज है विवाह पंचमी , जानें राम–सीता विवाह के इस पावन पर्व की पूजा-विधि और खास उपाय 

Happy Vivah Panchami 2025: मंगल भवन अमंगल हारी …

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम।
आप सभी को मेरी और से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं

Happy Vivah Panchami 2025: अधूरा है ज्ञान गीता के बिना …

“अधूरा है ज्ञान गीता के बिना, अधूरे हैं राम-सीता के बिना। रहे न कोई गम, दुख आपको हर पल मिले अपनों का प्यार दोगुना।” विवाह पंचमी 2025 की शुभकामनाएं

Happy Vivah Panchami 2025: राम जी की ज्योति से नूर …

“राम जी की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुकून मिलता है। जो भी जाता है राम जी के द्वार, उसे कुछ ना कुछ जरुर मिलता है।” विवाह पंचमी 2025 की शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >