Happy Nag Panchami 2025: नाग देवता की कृपा दिलाएगी संकटों से मुक्ति, भेजें ये शुभकामना संदेश

Happy Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और शिव भक्ति से जुड़ा हुआ है. इस दिन नाग देवता की पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. इस शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये सुंदर और मंगलमय शुभकामनाएं.

Happy Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का पावन पर्व इस वर्ष कल 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद महत्व रखता है. इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक और नाग देवता का पूजन करने से जीवन में शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है. ऐसे शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को भेजें ये सुंदर शुभकामना संदेश, कोट्स और स्टेटस.

Happy Nag Panchami 2025: नाग देवता की कृपा आप पर बनी रहे

“नाग देवता की कृपा आप पर बनी रहे,
हर विषम परिस्थिति में मिले साहस और सहारा,
आपका जीवन हो रोगमुक्त, शांतिपूर्ण और मंगलमय
नाग पंचमी 2025 की मंगलकामनाएं!”

नाग पंचमी पर ऐसे करें नाग देव की पूजा, जानें आसान स्टेप्स

Happy Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का यह पर्व लाए समृद्धि

“नाग पंचमी का यह पर्व लाए समृद्धि का संदेश,
आपके घर में हो सुख, सौभाग्य और स्नेह का वास,
शिव और नाग देव की अनुकंपा बनी रहे जीवनभर
शुभ नाग पंचमी 2025!”

Happy Nag Panchami 2025: श्रद्धा से नाग देव की पूजा करें

“श्रद्धा से नाग देव की पूजा करें,
भय, संकट और रोगों से मुक्ति पाएं,
आपका हर दिन हो शुभ और प्रेरणादायक
नाग पंचमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!”

Happy Nag Panchami 2025: आज के दिन नागों को पूजने

“आज के दिन नागों को पूजने से
कालसर्प दोष होता है शांत,
और जीवन की नकारात्मकता होती है दूर
आपका जीवन हो रोशनी से भरपूर
शुभ नाग पंचमी 2025

Happy Nag Panchami 2025: प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति श्रद्धा

“प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति श्रद्धा का यह पर्व,
हमें सह-अस्तित्व और करुणा का संदेश देता है,
नाग देवता और भगवान शिव की कृपा से
आपका जीवन बने दिव्य और संतुलित
शुभ नाग पंचमी 2025

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >