हनुमान चालीसा की ये चमत्कारी चौपाइयां, कर सकती हैं आपकी हर इच्छा पूरी

Hanuman Chalisa Ke Fayde: भगवान हनुमान को समर्पित हनुमान चालीसा के विषय में कौन अपरिचित है? गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित इस चालीसा में ऐसी अद्भुत शक्ति निहित है, जो हमारे कष्टों को समाप्त कर देती है. आइए जानें हनुमान चालीसा के जाप से फायदे

Hanuman Chalisa: धार्मिक ग्रंथ हनुमान चालीसा में वह अद्भुत शक्ति निहित है, जो हमारे दुखों का समाधान करती है, इसमें कोई संदेह नहीं है. जब भी हम किसी समस्या से जूझते हैं, तो शास्त्रीय उपायों का सहारा लेना आवश्यक समझते हैं. इसे आप चमत्कार मान सकते हैं, किंतु शास्त्रों में हर समस्या का समाधान विद्यमान है.

हनुमान चालीसा

यदि हम निर्देशित उपायों का पालन करते रहें, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसलिए आज हम आपको हनुमान चालीसा के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जो आपके जीवन को सुखमय बनाने में सहायक सिद्ध होंगे.

विजया एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां

भगवान हनुमान को समर्पित

भगवान हनुमान को समर्पित हनुमान चालीसा के बारे में कौन नहीं जानता? गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा में वह चमत्कारी शक्ति है, जो हमारे दुखों को समाप्त कर देती है। किंतु क्या आप जानते हैं कि इस चमत्कार का रहस्य क्या है?

इसका उत्तर हम आपको एक प्राचीन कथा के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं. यदि आप हनुमान जी के बाल रूप से अवगत हैं, तो संभवतः आपने यह कथा सुनी होगी कि जब हनुमान जी छोटे थे, तब उन्हें अत्यधिक भूख लगी थी और उन्होंने आकाश में चमकते सूरज को एक फल समझ लिया था.

बाल हनुमान

उनके पास ऐसी अद्भुत शक्तियाँ थीं, जिनके बल पर वे सूरज को निगलने के लिए उड़ान भरने लगे, लेकिन तभी इन्द्र देव ने हनुमान जी पर अस्त्र से प्रहार किया, जिससे वे बेहोश हो गए.

कभी नहीं सताएगी प्रेत बाधा

हनुमान चालीसा की एक चौपाई ऐसी है जिसके पाठ से आप बड़ी से बड़ी बाधा से मुक्ति पा सकते हैं. इसके पाठ से आप भूत, प्रेम, पिशाच और निशाचरों के जाल से बच सकते हैं.

भूत-पिशाच निकट नहीं आवे. महावीर जब नाम सुनावे..

हर रोग का है समाधान

यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है या फिर ताउम्र स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप इस चौपाई के माध्यम से रह सकते हैं. चौपाई के पाठ से आपके रोगों का नाश होगा और पीड़ा दूर होगी.

नासै रोग हरै सब पीरा. जपत निरंतर हनुमत बीरा..

बस में होंगी सब सिद्धियां

हनुमान चालीसा की एक-एक चौपाई में जीवन का सार छिपा हुआ है. इसका पाठ हर सिद्धि को प्रदान करता है. इस चौपाई के पास से आप अष्ट सिद्धियों को प्राप्त कर सकते हैं.

अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता. अस बर दीन जानकी माता.

विद्या में होंगे पारंगत

हनुमान चालीसा की पंक्तियां गुनगुनाने से जहां मन को शांति मिलती है तो वहीं मां सरस्वती कंठ पर बसती हैं. आप इस चौपाई के पाठ से न सिर्फ विद्यान होंगे बल्कि चतुराई भी पनपेगी.

विद्यावान गुनी अति चातुर. रामकाज करिबे को आतुर..

संवरेंगे हर काम

आप कई समस्याओं से परेशान हैं. आपके जीवन में यदि उलझनें कम नहीं हो रही हैं तो आप हनुमान चालीसा का पाठ कर दुखों से विरत हो सकते हैं. चालीसा की इस चौपाई से आप अपने जीवन को संवार सकते हैं.

भीम रूप धरि असुर संहारे. रामचंद्रजी के काज संवारे..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >