Ganesh Chaturthi Puja Aarti: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ... गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणेश जी की आरती

Ganesh Chaturthi Puja Aarti: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की आरती का विशेष महत्व है. यहां पढ़ें गणेश जी की प्रसिद्ध आरती के बोल और पूजा के दौरान इसे पढ़ने का सही समय. श्रद्धा से आरती कर पाएं गणपति का आशीर्वाद.

Ganesh Chaturthi Puja Aarti: आज सोमवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी  का पर्व मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की आरती करने से भक्तिमय वातावरण बनता है. यहां पढ़ें गणेश जी की प्रसिद्ध आरती, जिसे पूजा के दौरान श्रद्धापूर्वक गाया जाता है. यहां से पढ़ें गणेश जी की आरती

गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी। माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी। कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

ये भी पढ़ें: Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: बप्पा के स्वागत पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले धार्मिक संदेश और शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >