Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणेश चतुर्थी की पूजा से विसर्जन तक, जानें शुभ मुहूर्त; पूजन विधि और हर जरूरी अपडेट

गणेश चतुर्थी 2026 लाइव (Image- AI)
Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणेश चतुर्थी 2026 पर विघ्नहर्ता गणेश की पूजा करें. जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, भोग, आरती और विसर्जन की पूरी जानकारी लाइव अपडेट के साथ.
Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा का शुभ मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति जी की पूजा मध्याह्न काल में करना शुभ और कल्याणकारी माना गया है. मिथिला पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.
Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: किस तिथि को मनाते हैं गणेश चतुर्थी?
पंचांग की गणना के अनुसार, गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है. मिथिला पंचांग के अनुसार, इस साल यह तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 06 मिनट से शुरू होगी. वहीं, चतुर्थी तिथि का समापन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा.
Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणेश चतुर्थी कब है
गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. भक्त अपने घरों और पूजा पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक उनकी आराधना करते हैं. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त बप्पा की सच्चे मन से पूजा करता है, उसके जीवन से सभी बाधाएं और दुख दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. यहां पढ़ें गणेश चतुर्थी से जुड़े पूजा, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, भोग, आरती और विसर्जन समेत सभी अपडेट.