Ganesh Chaturthi 2025: इस दिन मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, यहां से जानें गणपति स्थापना के नियम

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 भारत में धूमधाम से मनाया जाने वाला प्रमुख हिंदू त्योहार है. यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गणपति स्थापना के नियम, शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का इतिहास एवं महत्व जानना आवश्यक है.

Ganesh Chaturthi 2025: भारत में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं. ऐसे ही खास त्योहारों में से एक है गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है. यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. आइए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी की तिथियां, शुभ मुहूर्त, मूर्ति स्थापना और उत्सव से जुड़ी पूरी जानकारी.

गणेश चतुर्थी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि इस बार 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:54 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी. इस आधार पर गणेश चतुर्थी 2025 27 अगस्त को मनाई जाएगी.

ये भी सुनें: महालक्ष्मी व्रत कब से, जानिए तिथियां, महत्व और पूजा विधि

गणेश पूजा का शुभ समय (पूजा मुहूर्त)

गणपति स्थापना का सबसे शुभ समय दोपहर का माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इसी समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था. 27 अगस्त 2025 को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा.

गणपति स्थापना के नियम

  • सबसे पहले मंडप में स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं.
  • उस पर फूल और अक्षत (चावल) चढ़ाएं.
  • इसके बाद गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें.
  • मूर्ति को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखें, क्योंकि मान्यता है कि गणेश जी उत्तर दिशा में निवास करते हैं.

गणेश चतुर्थी का इतिहास और महत्व

गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है. पहले यह पर्व केवल घर-घर तक सीमित था, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन के समय 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसे सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत की. इसका उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और देशभक्ति की भावना बढ़ाना था.

आज यह पर्व न केवल धार्मिक रूप से, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद खास है. इस अवसर पर संगीत, कला, नृत्य और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है.

गणेश चतुर्थी की शुरुआत और परंपराएं

उत्सव 10 दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत गणपति स्थापना से होती है. भक्त अपने घर और पंडालों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं. पहले मूर्तियां शाडू मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनाई जाती थीं. अब पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का इस्तेमाल बढ़ गया है.

ज्योतिष और व्रत, वास्तु संबंधी जानकारी:
जन्मकुंडली, वास्तु और व्रत-त्यौहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >