Ganesh Chaturthi 2025 Upay: गणेश चतुर्थी पर करें 5 आसान उपाय, घर में पाएं सुख-शांति और धन लाभ

Ganesh Chaturthi 2025 Upay: गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की पूजा के साथ कुछ आसान उपाय करने से घर में सुख-शांति और धन लाभ बढ़ता है. दीपक जलाना, मोदक अर्पित करना, दूर्वा चढ़ाना, गणेश स्तोत्र का पाठ और लौंग-कपूर आहुति देने जैसे सरल उपाय न केवल आध्यात्मिक लाभ देते हैं, बल्कि जीवन की बाधाएं भी कम करते हैं.

Ganesh Chaturthi 2025 Upay in Hindi: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों में इसे बड़े धूमधाम से गणेशोत्सव के नाम से मनाया जाता है. यह पर्व भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है. इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को है और इसका विसर्जन 6 सितंबर को किया जाएगा.

इस अवसर पर भक्त अपने घरों या सामूहिक पंडालों में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करके पूजा-अर्चना करते हैं. यह केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और बाधाओं के निवारण का प्रतीक माना जाता है. यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन के संकट कम हों और परिवार में सुख-शांति बनी रहे, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करना बेहद लाभकारी होता है.

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

इस साल गणेशजी की मूर्ति स्थापित करने का सबसे अच्छा समय सुबह 11:05 बजे से 01:40 दोपहर तक है. इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने पर गणेशजी की कृपा अधिक मिलती है. इस बार पूजा के समय चार योग बन रहे हैं – शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग, जो पूजन को और भी अधिक मंगलमय बनाते हैं.

Kalank Chauth 2025 Date and Time: कलंक चौथ के दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चांद, जानें क्या है टाइमिंग, धार्मिक मान्यता और महत्व

गणेश चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय

दीपक जलाएं

उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. इससे परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और धन लाभ होता है.

मोदक का भोग

गणेशजी को मोदक का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

दूर्वा चढ़ाएं

गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है. उनके मस्तक पर दूर्वा चढ़ाने से बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गणेश स्तोत्र का पाठ

सच्चे मन से गणेश स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं.

लौंग-कपूर आहुति

परिवार पर किसी की नजर न लगे, इसके लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने गोबर के उपले पर 2 कपूर और 6 लौंग की आहुति दें. आहुति की लौ परिवार के सभी सदस्य अपने माथे से स्पर्श करें.

गणेश चतुर्थी के उपायों का महत्व

इन उपायों को करने से न केवल घर में सुख-शांति आती है, बल्कि जीवन की बाधाएं कम होती हैं. सही तरीके से पूजा करने पर आप व्यक्तिगत और पारिवारिक दोनों क्षेत्रों में खुशहाली का अनुभव कर सकते हैं.

संपर्क जानकारी

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत-त्योहार से संबंधित जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >