हिंदू पंचांग का आखिरी माह फाल्गुन कल से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व और नियम

Falgun Month 2025: हिंदू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना, माघ, वर्तमान में चल रहा है और यह शीघ्र ही समाप्त होने वाला है. माघ माह के समाप्त होते ही फाल्गुन माह की शुरुआत होगी, जिसे हिंदी कैलेंडर का अंतिम, अर्थात् बारहवां महीना माना जाता है.

Falgun Month 2025: ज्योतिष पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन महीने का प्रारंभ होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार यह हिंदी का आखिरी और अंतिम माह होता है.साथ ही इसके बाद हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है. वहीं फाल्गुन के माह को फागुन का महीना भी कहते है. क्योंकि इस महीने मे महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े उत्सव अवसर को मनाते हैं. इसके साथ ही फाल्गुन के महीने में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं और अभुज मुर्हूत जिसमें कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि आप कर सकते हैं ,फाल्गुन महीने में भगवान शिव की पूजा आरधना और साथ ही साथ यह महीना श्री हरि विष्णु को भी समर्पित होता हैं, और इस दौरान दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का कृपा बनी रहती है.

2025 फाल्गुन माह कब से आरंभ होगा?

फाल्गुन माह का शुभ आरंभ: कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 13 फरवरी 2025, दिन गुरुवार से शुरू होगा वहीं

फाल्गुन माह का समापन:शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, 14 मार्च 2025 होली के दिन, शुक्रवार को पूर्ण होगा.

फाल्गुन माह का महत्व अधिक क्यों माना जाता है

फाल्गुन माह पांचांग के अनुसार बारहवां और अंतिम महीना होता है, संतान धर्म का साथ ही इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख पर्व और व्रत मनाते हैं.फाल्गुन मास मे ही महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था,वहीं होली रंगों का त्योहार है इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी, जो खुशी और प्रेम का प्रतीक है. इस महीने में विजया एकादशी भी होती है, जिसे भगवान विष्णु के कृपा के साधक व्रत रखते है. फाल्गुन मास के समय दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है.

फाल्गुन माह में क्या करना होगा शुभ?

फाल्गुन माह में पहले तो भगवान शिव का माह होता है इसलिए इनकी आराधना करनी चाहिए.इस पूरे फाल्गुन माह प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अभिषेक अर्पित करें और भगवान के गयात्री मंत्रों का जाप करें, इसके साथ ही, दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां और समृद्धि आती है. इस समय गाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना से सारे दोषों से मुक्ति मिलती है .वहीं इस महीने मे अगर हो सके तो चंद्रमा की पूजा भी करें, इससे जीवन में शांति बनी रहती है.

फाल्गुन माह में क्या करने से बचना होगा?

फाल्गुन माह में कुछ कार्यों को हमे भूलकर भी नहीं करना चाहिए.जैसे कि मांस, शराब और मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.साथ ही किसी के बारे में नकारात्मक विचार रखना चाहिए, इस माह में सकारात्मक सोच और शांति बनाए रखना जरूरी है.यह महीना देवी-देवताओं को समर्पित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gitanjali mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >