Fact Check: अभिनव अरोड़ा पर गाय ने किया हमला! Viral Video सही है या एडिटेड?

Fact Check: धार्मिक इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल है. इसमें कहा जा रहा है कि गाय/सांड ने उन पर हमला किया है. दावा सच है या गलत. ये है फैक्ट चेक.

Fact Check: धार्मिक इंफ्लुएंसर 10 साल के अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वह कहते हैं ‘अगर आपका कोई भी शुभ कार्य अटक रहा हो, हो नहीं पा रहा हो तो…’ तभी पीछे से एक गाय उन पर हमला कर देती है.

बूम ने पाया कि यह वायरल वीडियो एडिटेड है. इसके एआई जनेरेटेड होने की संभावना है. मूल वीडियो में अभिनव अरोड़ा अपना पूरा प्रवचन देते दिखाई दे रहे हैं, पीछे बैठी गायें उन पर हमला नहीं कर रही हैं.

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसकी **** सांड भी बर्दाश्त नहीं कर पाया’.

(आर्काइव लिंक)

फेसबुक (आर्काइव लिंक) पर भी यह वीडियो वायरल है.

फैक्ट चेक

बूम ने वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले अभिनव अरोड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया. हमें अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 नवंबर 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला.

इस वीडियो में एक गोशाले में बैठकर अभिनव अरोड़ा अपना पूरी बात कहते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन पर कोई हमला नहीं हुआ है.

अभिनव अरोड़ा के मूल वीडियो को देखने पर स्पष्ट रूप से पता चलता है कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है. वायरल वीडियो का कलर काफी सेचुरेटेड है और वीडियो का एक हिस्सा काफी पिक्सेलेटेड भी है.

हमने एआई डिटेक्टर टूल True Media पर इस वीडियो को चेक किया. इसके अनुसार, वीडियो के एआई जनेरेटेड होने की संभावना 90 प्रतिशत तक है.

Fact check abhinav arora attacked by cow – 1

Also Read

Fact Check : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्‍पा 2 रिलीज होते ही पागल हुए विदेशी, क्या है असलियत?

Fact Check: बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने का वायरल हो रहा वीडियो, क्या है सच

Fact Check: जया किशोरी बनना चाहतीं थीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस? केआरके का दावा कितना सही, जानें

Fact Check: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झामुमो में वापसी करने वाले हैं? Viral Video का क्या है सच

(डिस्क्लेमर : इस खबर का फैक्ट चेक बूम ने किया है. प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत इस फैक्ट चेक को कुछ संशोधनों के साथ पुनर्प्रकाशित किया है.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >