भारत में नजर आया चांद, कल 31 मार्च 2025 मनाई जाएगी ईद

Eid 2025: ईद का चांद दिखाई दे चुका है और अब कल 31 मार्च, सोमवार को पूरे देश में ईद का उत्सव मनाया जाएगा. मुस्लिम समुदाय के लिए ईद एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन का बेसब्री से इंतजार बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी करते हैं.

Eid 2025: सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में शनिवार को ईद के चांद के दीदार के बाद, आज (रविवार) को भारत में भी चांद दिखाई दिया है. भारत में ईद का त्योहार कल, 31 मार्च को मनाया जाएगा. लोगों ने आज शाम को ईद का चांद देखा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि भारत में ईद-उल-फितर की नमाज कब अदा की जाएगी.

भारत में रोजों की शुरुआत कब हुई?

इस वर्ष भारत में रमजान का आगाज़ रविवार, 2 मार्च को हुआ. यहां नया चांद शनिवार, 1 मार्च को देखा गया था. वहीं, सऊदी अरब में रमजान एक दिन पहले, यानी 1 मार्च से शुरू हो चुका था.

रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व

भारत में पिछले वर्ष 10 अप्रैल को ईद का चांद दिखाई दिया था
2024 में सऊदी अरब में 9 अप्रैल को चांद देखा गया, जिसके बाद 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. वहीं, भारत में 10 अप्रैल को चांद दिखा और 11 अप्रैल को ईद की नमाज पढ़ी गई.

ईद उल फितर का महत्व

ईद उल फितर का अर्थ है ‘रोजा खोलने का त्योहार’. यह रमजान के समापन का उत्सव है, जो इबादत, दान और आत्म-ज्ञान का महीना होता है. इसे इस्लाम की पांच प्रमुख शिक्षाओं में से एक माना जाता है और इसे आभार, पुरस्कार और आनंद के रूप में मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >