इस दिन मनाई जाएगी द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, जानें मुहूर्त व पूजा-विधि

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: फाल्गुन मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान गणेश के द्विजप्रिय रूप की विशेष पूजा और अर्चना की जाती है. इस व्रत के पालन से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की समस्त बाधाएं समाप्त हो जाती हैं.

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने परिवार और संतान के सुखद जीवन की कामना के लिए करती हैं. इस व्रत का पालन करना बहुत शुभ माना जाता है. इसे करने से संकटों से छुटकारा मिलता है और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए इस व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में जानते हैं.

कब है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

उदया तिथि के अनुसार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.

हाथ कि ये रेखाएं से होती हैं करियर में परेशानी

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

  • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 फरवरी 2025 को रविवार के दिन रखा जाएगा
  • चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 15 फरवरी 2025, रात 11 बजकर 52 मिनट पर
  • चतुर्थी तिथि का समापन- 17 फरवरी 2025, रात 2 बजकर 15 मिनट पर
  • चंद्रोदय का समय- 16 फरवरी, रात 9 बजकर 51 मिनट तक

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • प्रातःकाल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • पूजा स्थल को साफ-सुथरा करें और एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं.
  • श्री गणेश यंत्र को गंगाजल से शुद्ध करें और उसे चौकी पर स्थापित करें.
  • यंत्र के चारों ओर फूल और दूर्वा अर्पित करें.
  • धूप, दीप और नैवेद्य तैयार करें.
  • सर्वप्रथम गणेश जी का ध्यान करें और उन्हें प्रणाम करें.
  • इसके बाद श्री गणेश यंत्र की पूजा आरंभ करें.
  • यंत्र पर गंगाजल छिड़कें और उसे पंचामृत से स्नान कराएं.
  • यंत्र को चंदन, कुमकुम और अक्षत अर्पित करें.
  • यंत्र के समक्ष धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • गणेश मंत्रों का जाप करें. आप “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप कर सकते हैं.
  • गणेश चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में गणेश जी की आरती करें और उन्हें प्रणाम करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >