Dussehra 2024: दशहरा की तिथि को लेकर ना हों कंफ्यूज, यहां जानें विजयादशमी की सही तारीख

दशहरा 2024: प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, मनाया जाता है. इस वर्ष, लोगों को दशहरा की सही तिथि को लेकर कुछ भ्रम उत्पन्न हो रहा है.

Dussehra 2024: दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्यौहार है. यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के समापन पर दशहरा का उत्सव मनाने की परंपरा है. यह पर्व देशभर में अत्यधिक उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

अश्विन माह में दशहरा पर्व

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, दशहरा हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपराह्न काल में मनाया जाता है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. यह त्यौहार मुख्यतः सितंबर या अक्टूबर के महीने में आता है, और इसकी भव्यता उत्तरी और पश्चिमी भारत में विशेष रूप से देखने को मिलती है.

Shardiya Navrartri 2024 Date: इस दिन से शारदीय नवरात्र शुरू, यहां जानें सब कुछ

कब है दशहरा ?

हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का उत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष दशमी तिथि के दो दिन होने के कारण लोगों में यह भ्रम उत्पन्न हो गया है कि दशहरा किस दिन मनाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

दशहरा या विजयादशमी कब है ?

द्रिक पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे प्रारंभ होगी और 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09:08 बजे समाप्त होगी. इस वर्ष दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा.

श्रवण नक्षत्र कब से कब तक

शास्त्रों के अनुसार, दशहरा या विजयादशमी के दिन श्रवण नक्षत्र का होना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है. इस वर्ष श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 05:25 बजे प्रारंभ होगा और 13 अक्टूबर को सुबह 04:27 बजे समाप्त होगा.

दशहरा पूजन का विजय मुहूर्त

दशहरा के दिन पूजन का विजय मुहूर्त दोपहर 02:02 बजे से 02:48 बजे तक रहेगा. इस प्रकार, पूजन की कुल अवधि 46 मिनट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >