Premanand Ji Maharaj: क्या पति-पत्नी को मिलता है एक-दूसरे के कर्मों का फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया रहस्य

Premanand Ji Maharaj: माना जाता है कि शादी के बाद पति-पत्नी का भाग्य आपस में जुड़ जाता है. पति के अच्छे कर्मों का फल पति को मिलता है, वहीं पत्नी के अच्छे कर्मों का फल पति को मिलता है. इसी विषय पर प्रेमानंद जी महाराज ने विस्तार से चर्चा की है. आइए जानते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज ने इस बारे में क्या कहा है.

Premanand Ji Maharaj: सनातन धर्म में विवाह के बंधन को दुनिया के सबसे पवित्र बंधनों में से एक माना गया है. सुख हो या दुख, पति-पत्नी एक-दूसरे की ढाल बनकर हमेशा साथ खड़े रहते हैं. कहा जाता है कि जिस दिन एक महिला और पुरुष का विवाह होता है, उसी दिन दोनों का भाग्य आपस में जुड़ जाता है और एक-दूसरे के कर्मों का प्रभाव जीवन पर पड़ता है. लेकिन क्या यह धारणा सही है? आइए जानते हैं इसपर प्रेमानंद जी महाराज के विचार.

क्या पत्नी के पुण्य का फल पति को मिलता है?

प्रेमानंद जी महाराज के पास एक प्रश्न आया कि यदि पत्नी सदाचारिणी हो, प्रभु की भक्ति करने वाली हो और अपने पति के प्रति समर्पित हो, तो क्या उसके अच्छे कर्मों और पुण्य का फल पति को प्राप्त होता है?

इस प्रश्न के उत्तर में प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि यदि पत्नी प्रभु की भक्ति करती है, अच्छे कर्म करती है और पति के प्रति समर्पित रहती है, तो उसके पुण्य का फल केवल उसी को मिलता है. पति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

क्या पति के अच्छे कर्मों का लाभ पत्नी को मिलता है?

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, यदि पति अच्छे कर्म करता है, प्रभु की भक्ति करता है, तीर्थ यात्राएं करता है और पुण्य अर्जित करता है, तो उसका फल पत्नी को अवश्य मिलता है.

उन्होंने बताया कि विवाह के समय पत्नी का हाथ पति के हाथ के ऊपर रखा जाता है, जिसे पाणिग्रहण संस्कार कहा जाता है. यह इस बात का प्रतीक है कि विवाह के बाद पत्नी पति के शुभ कर्मों और पुण्य की भागीदार बन जाती है.

गलत कर्मों का फल किसे भोगना पड़ता है?

प्रेमानंद जी महाराज ने स्पष्ट किया कि यदि पति गलत आदतों या बुरे कर्मों में लिप्त हो, तो उसका फल केवल पति को ही भोगना पड़ता है. पत्नी पर उसके बुरे कर्मों का प्रभाव नहीं पड़ता. इसी प्रकार, पत्नी के गलत कर्मों का फल भी केवल पत्नी को ही मिलता है.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या पति के पापों का दंड पत्नी को झेलना पड़ता है? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >