Diwali 2025: दिवाली पर दीपक जलाते समय करें सही मंत्रों का जाप, मिल सकती है  मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक है. इस दिन दीपक जलाते समय सही मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा कई गुना बढ़ जाती है. दीपों की रोशनी के साथ अगर श्रद्धा और मंत्र शक्ति जुड़ जाए, तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

Diwali 2025: दीवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और समृद्धि से भरा होता है. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है ताकि घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे. मान्यता है कि दीवाली की रात जलाए गए दीपक अंधकार को दूर करने के साथ-साथ नकारात्मकता को भी मिटाते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि दीपक जलाते समय सही मंत्रों का जाप किया जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा कई गुना बढ़ जाती है.

दीपक जलाने का सही समय और दिशा

दिवाली की पूजा आमतौर पर अमावस्या की रात को की जाती है. इस दिन प्रदोष काल (सूर्यास्त के करीब 24 मिनट बाद से लेकर 2 घंटे तक) में पूजा करना शुभ माना जाता है. इस समय घर के मुख्य दरवाजे, रसोई, मंदिर और तिजोरी के पास दीपक जलाना बहुत लाभदायक होता है. वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर और पूर्व दिशा में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की आवक बनी रहती है.

दीपक जलाने से पहले बोलें ये मंत्र

दीपक जलाने से पहले इस मंत्र का जाप करें. इससे जीवन में रोशनी, ज्ञान और शांति का संचार होता है —

“शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमोऽस्तुते॥”

इस मंत्र के प्रभाव से घर में सुख-शांति, सेहत और समृद्धि बनी रहती है.

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए खास मंत्र

दीपावली की रात जब आप दीपक जलाएं, तब मां लक्ष्मी का यह शक्तिशाली मंत्र जरूर बोलें —

“ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे, विष्णुपत्नी च धीमहि।
तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥”

यह मंत्र धन, सौभाग्य और सफलता के द्वार खोल देता है.

दीपक जलाने का महत्व

शास्त्रों में दीपक को “अंधकार और अज्ञान को मिटाने वाला” बताया गया है. दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मकता व शांति आती है. इसलिए इस दीपावली, जब भी दीप जलाएं, पूरे मन से श्रद्धा रखें और ये मंत्र अवश्य बोलें.

ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का उजाला हमेशा बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली पर क्यों किया जाता है व्रत? जानिए इसकी धार्मिक मान्यता

ये भी पढ़ें: Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >