Dhanteras 2025 Puja Vidhi: आज धनतेरस पर ऐसे करें पूजा, जानें पूजा सामग्री की लिस्ट

Dhanteras 2024 Puja Vidhi: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का उत्सव मनाया जाता है.इस वर्ष यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. धनतेरस के अवसर पर सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि की खरीदारी की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन किसी भी वस्तु की खरीद से धन में कई गुना वृद्धि होती है.

Dhanteras 2025 Puja Vidhi: धनतेरस का त्योहार वर्ष 2025 में 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जा रहा है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की विशेष पूजा की जाती है. यदि इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए, तो इसका फल अधिक प्राप्त होता है. यहां जानें पूजा विधि

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस, दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन है. इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं, जिससे घर में शुभता और संपन्नता आती है.

तिथि: त्रयोदशी

आरंभ: 18 अक्टूबर, दोपहर 12:18 बजे
समाप्त: 19 अक्टूबर, दोपहर 1:51 बजे

Dhanteras 2024 Laxmi Mata Ki Aarti : आज धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग, लक्ष्मी मां की आरती करने से मिलेगा ये शुभफल

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: इस दिन है देवउठनी एकादशी, जानिए कब से होगी शुभ कार्यों की शुरुआत

Dhanteras 2024: आज भगवान शिव के पूजन के साथ धनतेरस का त्यौहार आरंभ, पूजा के बाद लगाएं ये भोग

धनतेरस 2024 पूजा विधि

इस दिन प्रदोष काल में शुभ समय का अवलोकन करें.
शुभ समय से पूर्व भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी कर लें.
इस दिन चौकी पर या उनकी प्रतिमा स्थापित करें, या चित्र लगाएं.
सभी देवताओं को तिलक करें और फल-फूल अर्पित करें.
आरती करना न भूलें और अपनी मनोकामना भगवान से प्रकट करें.

Dhanteras 2024 Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti: आज धनतेरस पर करें धन्वंतरि देव की आरती की पाठ, धन की नहीं होगी कमी

धनतेरस पूजा सामग्री की सूची

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर, गंगा जल, 13 दीपक, दीपक जलाने के लिए रूई का एक पैकेट, पूजा के लिए एक थाली, लकड़ी की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, पानी से भरा कलश, घी, माचिस, शक्कर या गुड़, मौलवी, हल्दी, अक्षत, कपूर, धूप, और अगरबत्ती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >