Devdi Temple: यहां 16 भुजी मां की 700 साल पुरानी मूर्ति की होती है पूजा, एमएस धोनी भी टेकते हैं अपना माथा

Devdi Temple: झारखंड की राजधानी रांची और उसके आस पास के क्षेत्र में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जो काफी विख्यात हैं. ऐसा ही एक मंदिर रांची के पास स्थित है, जिसका गहरा नाता पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्ताह महेंद्र सिंह धोनी से भी है.

Devdi Temple: झारखंड की विशेषता इसके घने जंगल और ऊंचे पहाड़ हैं.यहां चारों ओर प्रकृति की सुंदरता और मनमोहक वादियां फैली हुई हैं, जो किसी को भी आकर्षित कर सकती हैं.इस राज्य की आदिवासी संस्कृति और लोक कला इसे और भी अद्वितीय बनाती हैं.इसके साथ ही, यहां हिन्दू धर्म से संबंधित कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल भी स्थित हैं, जिनमें कई प्राचीन मंदिर शामिल हैं जिनका ऐतिहासिक महत्व है. आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं मां देवड़ी मंदिर के बारे में.

रांची से 60 किलोमीटर दूर स्थित देवड़ी मंदिर है प्रमुख धार्मिक स्थल

मां दिउड़ी मंदिर, रांची में श्रद्धा का एक प्रमुख स्थल है.यह मंदिर रांची से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तमाड़ में स्थित है.इस मंदिर का मुख्य आकर्षण 16 भुजाओं वाली मां की 700 वर्ष पुरानी प्रतिमा है. रांची आने वाले सभी श्रद्धालु मां दिउड़ी के चरणों में श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होते हैं.भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी इस मंदिर के प्रति विशेष लगाव है.यहां आने वाले लोग एक गहरा संबंध और शांति का अनुभव करते हैं.मां दिउड़ी अपने भक्तों के दुखों को दूर कर, उन पर अपनी कृपा बरसाती हैं.

Maa Dewri Mandir: आस्था और विश्वास का केंद्र

दिउड़ी मंदिर का इतिहास

मां दिउड़ी के मंदिर में देवी काली की मूर्ति लगभग साढ़े तीन फुट ऊंची है और देवी के पास 16 भुजाएं हैं. यह कहा जाता है कि इस मंदिर की मूर्ति ओडिशा की मूर्ति कला पर आधारित है.मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना पूर्व मध्यकाल में लगभग 1300 ई. में सिंहभूम के मुंडा राजा केरा ने की थी, जब वह युद्ध में पराजित होकर लौट रहे थे.पौराणिक कथाओं के अनुसार, मंदिर की स्थापना के तुरंत बाद राजा को उनका खोया हुआ राज्य और सिंहासन पुनः प्राप्त हुआ था.

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर पहुंचते हैं मां के दरबार में

क्रिकेट के दुनिया के सबसे चमकते सितारे ‘माही’ यानी महेंद्र सिंह धोनी के रांची जाने पर यह माना जाता है कि वह मां देउड़ी के दर्शन अवश्य करते हैं.इसके अलावा, जब भी वह किसी क्रिकेट सीरीज के लिए निकलते थे, तो सोलहभुजी देवी मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाना नहीं भूलते थे.वर्ष 2011 में जब धोनी ने भारत को वर्ल्ड कप जितवाया, तब उन्होंने खेलने से पहले मां के दरबार में प्रार्थना की थी.जीतने के बाद जब वह रांची लौटे, तो सबसे पहले मां के दरबार में जाकर सिर झुकाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >