Chhath Puja 2025 Sunset Time: अस्ताचलगामी सूर्य को आज इस समय अर्घ्य, जानें रांची, दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, लखनऊ, भोपाल, मुंबई में आज के सूर्यास्त का समय

Chhath Puja 2025 Sunset Arag Time of Bihar: आज छठ महापर्व पर व्रती संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. घाटों पर पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालु सूर्यदेव की उपासना के लिए तत्पर हैं. जानिए, आज दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, लखनऊ, भोपाल और मुंबई में सूर्यास्त का समय क्या है.

Chhath Puja 2025 Sunset Time: आज 27 अक्टूबर पूरे देश में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है. यह चार दिनों तक चलने वाला व्रत है, जिसमें तीसरे दिन का अत्यधिक महत्व होता है. इस दिन व्रती संध्या के समय घाटों पर एकत्र होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं और छठी मैया की पूजा करते हैं. डूबते सूर्य की उपासना के इस पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है. आइए जानें, देश के प्रमुख शहरों में आज सूर्यास्त और अर्घ्य देने का समय क्या है.

Suryast Time Today: देश के प्रमुख शहरों में आज सूर्यास्त का समय

  • दिल्ली- शाम 05 बजकर 40 मिनट पर
  • नोएडा- शाम 05 बजकर 40 मिनट पर
  • पटना- शाम 05 बजकर 11 मिनट पर
  • भोपाल- शाम 05 बजकर 45 मिनट पर
  • लखनऊ- शाम 05 बजकर 27 मिनट पर
  • गोरखपुर- शाम 05 बजकर 18 मिनट पर
  • वाराणसी- शाम 05 बजकर 21 मिनट पर
  • आगरा- शाम 05 बजकर 18 मिनट पर
  • गाजियाबाद- शाम 05 बजकर 39 मिनट पर
  • मुंबई- शाम 06 बजकर 08 मिनट पर
  • मेरठ- शाम 05 बजकर 37 मिनट पर
  • रांची- शाम 05 बजकर 13 मिनट पर
  • बेंगलुरु- शाम 05 बजकर 55 मिनट पर
  • प्रयागराज- शाम 05 बजकर 25 मिनट पर
  • देवघर- शाम 05 बजकर 06 मिनट पर

छठी मैया और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने का महत्व

छठ पूजा भगवान सूर्य देव और छठी मईया को समर्पित एक पवित्र पर्व है, जो चार दिनों तक बड़े श्रद्धाभाव से मनाया जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए करती हैं. छठ का तीसरा दिन विशेष महत्व रखता है, जब व्रती निर्जला उपवास रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. यह एकमात्र पर्व है जिसमें डूबते सूर्य की पूजा की जाती है. इसके बाद अगले दिन प्रातःकाल उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है, जिससे यह पर्व पूर्ण होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >