Chaurchan Vrat 2024: चित्रा नक्षत्र व शुक्ल योग के सुयोग में आज है चौठचंद्र व्रत

Chaurchan Vrat 2024: चौरचन पूजा आज 06 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है. इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा होती है.

Chaurchan Vrat 2024: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में चौठचंद्र की पूजा विशेष रूप से धूमधाम से मनाई जाती है. इस पर्व पर श्रद्धालु चंद्रदेव की पूजा कर उन्हें नाना प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित करते हैं और जीवन में शीतलता व आरोग्यता का वरदान मांगते हैं. इस अवसर पर चंद्रदेव को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद को मिथिलावासियों द्वारा पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है. सूर्यास्त के बाद, चंद्रमा के दर्शन के साथ घरों के आंगन या छतों पर कच्चे चावल से बने अरिपन (अल्पना) बनाकर पूजा की जाती है. अरिपन पर केले के पत्ते रखकर पूजा सामग्री सजाई जाती है और गणेश जी तथा चंद्रदेव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है.

इस दिन चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने से मनोविकारों से मुक्ति, आरोग्यता, ऐश्वर्य, और संतान की दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, चौठचंद्र के दिन चंद्रमा के दर्शन से अपयश और कलंक का दोष लगता है, जिसे गणेश भगवान ने श्रापमुक्त कर शीतलता और सौंदर्य का वरदान दिया था.

Rishi Panchami 2024 Date: इस दिन है ऋषि पंचमी, जानें महिलाएं क्यों करती है ये व्रत

रवियोग के सुयोग में आज मनाया जा रहा चौठचंद्र व्रत

मिथिलांचल का प्रसिद्ध पर्व चौठचंद्र (चौरचन) व्रत इस वर्ष आज 6 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन मनाया जा रहा है. यह व्रत चित्रा नक्षत्र, शुक्ल योग और रवियोग के विशेष संयोग में संपन्न होगा. इस दिन शुक्रवार होने और तुला लग्न के कारण इसकी महत्ता और अधिक बढ़ गई है. ऐसे उत्तम संयोग में चंद्रदेव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जा रही है. श्रद्धालु संध्या बेला में संतान की दीर्घायु, आरोग्यता और निष्कलंकता की कामना करते हुए ऋतुफल, दही और पकवान हाथ में लेकर चंद्रमा का दर्शन करेंगे.

पंचौरचन पर्व: पारंपरिक पकवान और पूजा विधि

चौठचंद्र पर्व पर कई प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया जाता है, जिनमें खीर, पूड़ी, गुझिया, खाजा-लड्डू के साथ केला, सेब, खीरा, शरीफा, संतरा जैसे फल शामिल होते हैं. इसके अलावा, मिट्टी के नए बर्तन में जमाया गया दही भी विशेष रूप से अर्पित किया जाता है. इस अवसर पर घर की बुजुर्ग स्त्रियां या व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं. संध्या काल में चंद्रोदय के बाद वे पुनः स्नान कर नूतन वस्त्र धारण करती हैं और बांस के डाले में सभी पूजन सामग्री रखकर शिवपुत्र गणेश और चंद्रदेव की पूजा करती हैं. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी चंद्रमा का दर्शन कर उन्हें प्रणाम निवेदित करते हैं.

यह पर्व मनुष्य और प्रकृति के बीच प्रेमभाव और सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है, जो परिवार और समाज में आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >