चंद्रग्रहण में भूलकर भी न करें ये 5 काम, बिगड़ जाएगा ग्रह-नक्षत्रों का संतुलन

रक्षाबंधन 2026 के चंद्रग्रहण पर भूलकर भी ये 5 काम न करें. ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, इन कार्यों को करने से ग्रह-नक्षत्रों का संतुलन बिगड़ सकता है.

सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026) के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी है. यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चूंकि चंद्रग्रहण श्रावण पूर्णिमा के दिन है, इसलिए इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि पूर्णिमा के दिन 5 कार्यों को करने से ग्रह-नक्षत्रों का संतुलन बिगड़ सकता है.

नॉनवेज और शराब का सेवन

चंद्रग्रहण के दिन श्रावण पूर्णिमा का संयोग बन रहा है. पूर्णिमा तिथि का संबंध भगवान विष्णु, धन की देवी मां लक्ष्मी और चंद्र देव से है. ऐसे में इस दिन मांसाहारी भोजन, तामसिक पदार्थ और शराब इत्यादि मादक पदार्थों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए. पूर्णिमा के दिन इन चीजों का सेवन करने से अनेक प्रकार की मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस तिथि के देवता चंद्र देव मन के कारक माने जाते हैं.

बाल-दाढ़ी या नाखून कटवाने से बचें

धर्मशास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा यानी चंद्रग्रहण के दिन बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने और नाखून कटवाने से बचना चाहिए. महिलाओं को इस दिन बाल धोने से भी बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से कुंडली का चंद्र ग्रह कमजोर होता है.

ये भी पढ़ें: 30 या 31 अगस्त, किस दिन रखें कजरी तीज का व्रत? दूर करें कन्फ्यूजन

गलती से भी न करें लड़ाई-झगड़ा

इस दिन किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए. अगर इस दिन गलती से भी ऐसा किया जाता है, तो उसका दोष लगता है. ऐसा धर्मशास्त्र में कहा गया है.

खट्टे पदार्थों का सेवन

चूंकि चंद्रग्रहण के दिन पूर्णिमा के अलावा शुक्रवार का भी संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खट्टी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए. चूंकि कई महिलाएं संतोषी माता का व्रत भी रखती हैं, इसलिए उन्हें इस दिन खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

शुक्रवार के दिन खटाई का सेवन करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण के दिन इन कार्यों को करने से हस्त, रोहिणी और श्रवण नक्षत्रों का संतुलन बिगड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: चंद्रग्रहण के दिन क्या करें और क्या नहीं? शास्त्रों में बताए गए हैं ये नियम

पेड़-पौधों को न तोड़ें

सावन पूर्णिमा के दिन गलती से भी पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से भी बचना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >