थोड़ा सा इंतजार, लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें समय, सूतक काल और होली पर असर

Chandra Grahan 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, 14 मार्च को सुबह शुरू होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा. इस समय चंद्रमा पर शनि और सूर्य की दृष्टि पड़ेगी. आइए इस ग्रहण से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी प्राप्त करें.

Chandra Grahan 2025 in India: इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण आज, 14 मार्च, शुक्रवार को होने वाला है. यह विशेष रूप से ब्लड मून के रूप में प्रकट होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय भगवान का नाम जपना और भोजन को तुलसी डालकर सुरक्षित रखना शुभ माना जाता है. आइए, विस्तार से जानते हैं कि होली के अवसर पर होने वाला यह चंद्र ग्रहण कब प्रारंभ होगा और क्या इसका सूतक काल मान्य होगा. यहां ग्रहण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें.

चंद्र ग्रहण का सही समय

भारतीय समयानुसार, वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे शुरू होगा और इसका अंत दोपहर 03:29 बजे होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा. इस समय चंद्रमा पर शनि और सूर्य की दृष्टि भी रहेगी.

साल 2025 के पहले ग्रहण का धार्मिक महत्व

जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ होता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. इसलिए, सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

कहां-कहां से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा

14 मार्च को होने वाला इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा.

होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा. उपछाया ग्रहण धार्मिक अनुष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण नहीं होता है, इसलिए इस दौरान किसी भी प्रकार के परहेज या सूतक का पालन करने की आवश्यकता नहीं है. इस चंद्र ग्रहण का होली या इसकी शुभता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >