Chandra Grahan 2025: लग चुका है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इस समय दिखेगा ग्रहण का प्रचंड रूप

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण 2025 का दूसरा और अंतिम खगोलीय नजारा 7-8 सितम्बर की रात को देखने को मिला. भारत सहित दुनिया भर में यह ग्रहण पूर्ण रूप से नजर आया. करीब 82 मिनट तक चले इस ‘ब्लड मून’ के दौरान चंद्रमा लालिमा लिए अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता रहा, जिसे लोग बड़े उत्साह से निहारते रहे.

By Shaurya Punj | September 7, 2025 10:42 PM

Chandra Grahan 2025: आज 7 सितंबर 2025 को साल का सबसे खास चंद्र ग्रहण देखने को मिल रहा है, जो भारत में भी नजर आ रहा है. इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा थी और लगभग 100 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना कि पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण से हुई है.

चंद्र ग्रहण का पीक समय (Chandra Grahan 2025 Peak Time)

ग्रहण का सर्वाधिक असर रात 11:01 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा, इस दौरान इसका चरम बिंदु रात 11:42 बजे पर आएगा. इसी वक्त दुनिया भर में लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण का अद्भुत दृश्य देख सकेंगे.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब चंद्रमा अपने प्रचंड रूप में यानी 11:01 से 12:22 बजे तक रहेगा, उस समय विशेष सावधानियां बरतना जरूरी बताया गया है.

चंद्र ग्रहण का समय (7 सितंबर 2025)

  • चंद्र ग्रहण का समय (7 सितंबर 2025)
  • ग्रहण का स्पर्श (शुरुआत) – रात 9:57 बजे
  • खग्रास आरंभ – रात 11:01 बजे
  • मध्यकाल / चरम स्थिति – रात 11:42 बजे
  • खग्रास समाप्ति – रात 1:23 बजे (देर रात)
  • ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) – रात 1:26 बजे (देर रात)