Chaitra Purnima 2024: इस दिन है चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. आइए जानें इस पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा, जिसे चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू नववर्ष का पहला महत्वपूर्ण त्यौहार है. यह त्यौहार हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष, चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी. चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती और महावीर जयंती भी मनाई जाती है.

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 अप्रैल 2024, प्रातः 3:25 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 अप्रैल 2024, प्रातः 5:18 बजे
स्नान मुहूर्त: 23 अप्रैल 2024, शाम 4:20 बजे से 5:04 बजे तक

पूजा विधि

स्नान और शुद्धिकरण: प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें.
पूजा की वेदी स्थापित करें: पूजा स्थान को स्वच्छ कर, भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
आसन: पूजा के लिए पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके बैठें.
गणपति पूजन: पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करें.
नवग्रह पूजन: नवग्रहों की पूजा करें.
आचमन: अमृत या जल से आचमन करें.
स्नान: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की प्रतिमाओं को जल, दूध, घी, शहद और पंचामृत से स्नान कराएं.
वस्त्र और आभूषण: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी को वस्त्र और आभूषण अर्पित करें.
दीप प्रज्ज्वलन: घी या तेल का दीपक जलाएं.
धूप और नैवेद्य: धूप और नैवेद्य अर्पित करें.
मन्त्र जाप: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप करें.
आरती: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की आरती करें.
भोग: भगवान को भोग लगाएं.
प्रसाद वितरण: प्रसाद ग्रहण करें और लोगों को वितरित करें.
दक्षिणा: ब्राह्मणों को दक्षिणा दें.

Kamada Ekadashi 2024 पर करें ये विशेष उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, इस दिन केले के पेड़ की पूजा का है विशेष महत्व

चैत्र पूर्णिमा का महत्व

चैत्र पूर्णिमा को हिंदू नववर्ष की शुरुआत माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन दान-पुण्य करने से पुण्य की वृद्धि होती है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए?

स्नान और दान: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और दान करें.
पूजा: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा करें. कनकधारा स्तोत्र और मंत्रों का जाप करें.
व्रत: व्रत रखें और फल या सागरी भोजन का सेवन करें.
नया कार्य: कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह शुभ दिन माना जाता है.

चैत्र पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

स्नान और दान: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और दान करें.
पूजा: भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा करें. कनकधारा स्तोत्र और मंत्रों का जाप करें.
व्रत: व्रत रखें और फल या सागरी भोजन का सेवन करें.
नया कार्य: कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह शुभ दिन माना जाता है.

मांस-मदिरा का सेवन: मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
बाल धोना: बाल धोना शुभ नहीं माना जाता है.

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमोः नारायणाय

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >