नवरात्रि के दूसरे दिन आज करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना, जानें शुभ मंत्र और नियम

Chaitra Navratri 2026 day 2 maa brahmacharini puja: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलती है मानसिक शांति, संयम और सफलता. जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और प्रिय भोग.

Chaitra Navratri 2026 day 2 maa brahmacharini puja: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. यह देवी तप, संयम और साधना की प्रतीक मानी जाती हैं. ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है तपस्या का आचरण करने वाली. मां के एक हाथ में जपमाला और दूसरे में कमंडल होता है, जो एकाग्रता, त्याग और साधना का प्रतीक है.

पूजा का शुभ मुहूर्त

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए विभिन्न शुभ समय बताए गए हैं:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:38
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:53
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:32 से 07:43
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:04 से 12:52 (21 मार्च)
  • इन मुहूर्तों में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को साफ करके सजाएं. इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.

पूजा की मुख्य प्रक्रिया:

  • सबसे पहले कलश पूजन करें
  • मां को गंगाजल से स्नान कराएं
  • रोली, अक्षत, सफेद फूल और चंदन अर्पित करें
  • धूप-दीप जलाकर पूजा करें
  • मिश्री, फल या शक्कर का भोग लगाएं
  • अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें
  • सच्चे मन से ध्यान और पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है.

मां ब्रह्मचारिणी के लिए पूजन मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः..

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन तप और संयम की देवी का करें स्मरण, यहां पढ़ें मां ब्रह्मचारिणी की पूरी आरती

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री और पंचामृत अत्यंत प्रिय हैं. इसके अलावा सफेद मिठाई और फल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा का धार्मिक महत्व

माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मानसिक शांति, आत्मबल और संयम की प्राप्ति होती है. विद्यार्थियों के लिए यह पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है. उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >