Bhadrapad Shani Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद माह का पहला शनि प्रदोष व्रत कल, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

Bhadrapad Shani Pradosh Vrat 2024: शनि प्रदोष का महत्व बहुत अधिक होता है. आइए जानते हैं भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत कब है.

Bhadrapad Shani Pradosh Vrat 2024: बीते 20 अगस्त से भाद्रपद मास शुरू हो चुका है. भाद्रपद मास के कृष्ण त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. भाद्रपद माह के प्रदोष व्रत का काफी महत्व होता है. आइए जानते हैं भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा.

Hartalika Teej 2024 Mehendi: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना इसलिए माना जाता है जरूरी, जानें धार्मिक महत्व

Hartalika Teej 2024: पहली बार करने जा रही हैं हरतालिका तीज, तो इन चीजों का जरूर रखें ध्यान

Vishwakarma Puja 2024: सितंबर माह में मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, यहां जान लें पूजा विधि

कब है भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत ?

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 अगस्त, शुक्रवार को देररात 2 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 31 अगसपसकुस्त, शनिवार को देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक है. भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 31 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा.

भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है ?

शनि प्रदोष व्रत के दिन शाम में 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक पूजा के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त है.

भादो का दूसरा प्रदोष व्रत कब है ?

भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत 15 सितंबर 2024 को है.

शनि प्रदोष व्रत विधि

भाद्रपद शनि प्रदोष व्रत के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्नान करके स्वच्छ धुले हुए वस्त्र धारण करें.
इसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिव जी का पूजन करें और पूरे दिन निराहार व्रत करें.
शनिवार को पर्दोष तिथि पड़ने का कारण इस बार शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी. इसलिए शनिदेव का भी पूजा करें.
पूरे दिन मन ही मन शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें.
‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >