Bada Mangal 2026: हनुमान भक्तों के लिए एक अत्यंत दुर्लभ महासंयोग बन रहा है. इस साल ज्येष्ठ मास में 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) पड़ेंगे. यह अद्भुत संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है, जिससे पहले ऐसा अवसर 2007 में आया था. ज्येष्ठ मास 2 मई 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक चलेगा, इस दौरान पड़ने वाले सभी 8 बड़े मंगल की सूची इस प्रकार है-
8 बड़े मंगल की तारीखें 2026
- पहला बड़ा मंगलः 5 मई 2026
- दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगलः 19 मई 2026
- चौथा बड़ा मंगल: 26 मई 2026
- पांचवां बड़ा मंगलः 2 जून 2026
- छठा बड़ा मंगलः 9 जून 2026
- सातवां बड़ा मंगलः 16 जून 2026
- आठवां बड़ा मंगलः 23 जून 2026
क्यों बन रहा है यह महासंयोग ?
इस दुर्लभ संयोग का मुख्य कारण वर्ष 2026 में होने वाला अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) है, इस बार अधिक ज्येष्ठ मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा, जिससे ज्येष्ठ का पूरा महीना लगभग 60 दिनों (2 महीने) का होगा, इसी अतिरिक्त समय के कारण इस पावन महीने में मंगलवारों की संख्या दोगुनी (8) हो गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त इन दिनों विशेष रूप से भंडारे आयोजित करते हैं और बजरंगबली के वृद्ध स्वरूप (बुढ़वा मंगल) की उपासना करते हैं.
क्या करें और क्या न करें
भंडारा: इस दिन विशेष रूप से शरबत और पूड़ी-सब्जी का भंडारा (प्रसाद वितरण) किया जाता है.
पूजा विधि: ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की आराधना (हनुमान चालीसा का पाठ, सिंदूर, चोला चढ़ाना) से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
दानः पानी से भरे घड़े, छाता, सत्तू, पंखे और चरण पादुका का दान करें.
भोजनः सात्विक भोजन करें और दोपहर में सूर्य की तपिश से बचें.
वर्जित कार्यः इस महीने में दिन में सोने की मनाही है और दोपहर में यात्रा न करें, इसके साथ ही तामसिक भोजन से बचना चाहिए.
Also Read: मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन, क्या सच में यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रान्तियां
