Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony 2025: आज अभिजीत मुहूर्त में होगा राम मंदिर का ध्‍वजारोहण, इस काम के लिए इसलिए चुना गया आज का दिन

Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony 2025:अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर विशेष रूप से निर्मित भगवा धर्म ध्वजा फहराएंगे. अभिजीत मुहूर्त में होने वाला यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक माना जा रहा है. गुजरात में हाथ से तैयार की गई यह ध्वजा मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाएगी.

Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony 2025: अयोध्या में आज वह ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है जिसका इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर विशेष रूप से निर्मित भगवा धर्म ध्वजा फहराएंगे. यह 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भव्य ध्वज मंदिर निर्माण की पूर्णता और दिव्यता का संदेश देता है. आयोजकों के अनुसार यह ध्वजा मंदिर के जीवंत होने का प्रतीक है, जैसा कि हिंदू शास्त्रों में वर्णित है.

अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण

ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा, जो सुबह 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. कुल 43 मिनट का यह शुभ समय विवाह पंचमी के पावन दिन पर चुना गया है. मान्यता है कि इस मुहूर्त में किए गए धार्मिक कार्य अत्यंत सिद्धिदायक और मंगलकारी माने जाते हैं.

ये भी देखें: राम लला के मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज लहराएगा, देखें खास तस्वीरें

गुजरात में बनी विशेष ध्वजा

राम मंदिर पर फहरने वाली यह विशेष ध्वजा गुजरात के अहमदाबाद में काश्यप मेवाड़ा द्वारा तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि ध्वज निर्माण में किसी भी प्रकार की मशीन का उपयोग नहीं किया गया; पूरा कार्य हाथ से किया गया है. इसमें तीन परतों वाला विशिष्ट कपड़ा इस्तेमाल हुआ है, जिसे पैराशूट फ़ैब्रिक जैसा मजबूत और टिकाऊ माना जाता है. कढ़ाई और सिलाई की हर बारीकी हाथ से की गई है और इसे तैयार करने में लगभग 25 दिन का समय लगा. यह ध्वज पूरी तरह स्वदेशी सामग्री से निर्मित है.

मंदिर पर ध्वजा फहराने का महत्व

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार किसी भी मंदिर पर लहराता ध्वज इस बात का संकेत होता है कि वहां देवता सशरीर रूप से विराजमान हैं. इसलिए मंदिर पर ध्वजा फहराना परंपरागत रूप से अत्यंत पवित्र व आवश्यक माना जाता है. अयोध्या में होने वाला यह भव्य ध्वजारोहण न केवल मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला है, बल्कि यह राम मंदिर की पूर्णता का औपचारिक संदेश भी देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >