Astrology: जन्मकुंडली के अनुसार कौन सा क्षेत्र आपके लिए अनुकूल है व्यापार या नौकरी

Astrology: व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के करियर, व्यवसाय और वैवाहिक जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है. इससे यह ज्ञात होता है कि व्यक्ति व्यापार में सफलता प्राप्त करेगा या किस क्षेत्र में उसका करियर विकसित हो सकता है. इस लेख में हम उन योगों पर चर्चा करेंगे, जो व्यक्ति को व्यापार में उत्कृष्ट सफलता दिलाने में सहायक होते हैं.

Astrology: प्रायः सभी के मन में एक प्रश्न बनता है कि किस क्षेत्र में हमारी उन्नति होगी, नौकरी करें या व्यापार, इस बात को लेकर मन में शंका बनी रहती है. कई बार आम लोगो को देखा जाता है कि नौकरी करते है, लेकिन नौकरी में स्थिरता नहीं रहती है. नौकरी में बार बार बदलाव होते रहता है. अगर नौकरी करते है तो आधिकारी के साथ अनबन की स्थति बनती है. कई लोगो के साथ यह भी देखा जाता है कि अगर वे व्यापार है, लेकिन व्यापार ठीक नहीं चलता है. कई बार तो व्यापार में लगाया हुआ मोटा पूंजी डूब जाता है, जिससे व्यक्ति के मन में नकारत्मक विचार बनता है. कभी -कभी ऐसा देखकर मन में संदेह बनता है. कौन सा कार्य करें जिसमें करियर उन्नति करे तथा आर्थिक स्थिति ठीक हो सके.

Thursday Born People Personality Traits: कुछ ऐसे होते हैं गुरूवार के दिन जन्मे लोग

जन्मकुंडली के अनुसार कौन सा क्षेत्र अनुकूल रहेगा

जन्मकुंडली के अनुसार व्यक्ति के कौन सा क्षेत्र में उन्नति करेंगे, इसका उल्लेख जन्मकुंडली के सातवे भाव तथा छठे भाव दशम भाव को देखकर विचार किया जाता है. इन भावों में जो भी ग्रह है उसी अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव किया जाता है, तथा उस चुने हुए क्षेत्र में आप आगे निरंतर बढ़ते रहते है. यह क्षैत्र आपके लिए अनुकूल होगा तथा आपकों कभी धन की कमी नहीं होता है.

यदि जन्मकुंडली के पहला सातवे ,दशम भाव का कार्येश हो तब व्यक्ति को कारोबार करने से धन का लाभ होता है यदि छठे और दशम भाव के कार्येश हो तब नौकरी से धन का लाभ होता है .

जन्मकुंडली के तीसरे भाव में कार्येश हो तब व्यक्ति एजेंसी तथा प्रिंटिंग प्रेस कमीशन दलाली तथा रिपोर्टर के कार्य करते है, इनमें इनको सफलता मिलता है धन की कमी नहीं होता है .

जन्मकुंडली के दूसरे भाव और पंचम भाव में कार्येश बैठे है. व्यक्ति भूमि भवन, बगीचा तथा शिक्षा के क्षेत्र तथा टेलीविजन से लाभ होगा सिनेमा से लाभ मिलता है.

जन्मकुंडली के दूसरे भाव और सप्तम भाव का कार्येश हो इस स्थति में विवाह मंडल तथा पार्टनरशिप एवं कानून से सम्बंधित कार्य से धन का लाभ होता है .

यदि जन्मकुंडली के दशम भाव में कई ग्रह एक साथ सभी ग्रह के होने से व्यक्ति को व्यापार से धन का लाभ मिलता है . आपको ध्यान देना पड़ेगा दशम भाव कौन सा ग्रह है, उसी अनुसार व्यक्ति को लाभ मिलता है .जैसे अगर दशम भाव में मंगल है तो भूमि भवन के व्यापार से लाभ मिलता है .

जन्मकुंडली के दशम भाव में कोई ग्रह नहीं हो दशम भाव के स्वामी के अनुसार व्यापार में लाभ मिलता है यदि दशम भाव में शुक्र है कास्मेटिक प्रसाधन ,ज्वेलरी के कार्य से लाभ होता है .दसमेश किसी भी ग्रह के साथ होते है उसी अनुसार लाभ देते है .

जन्मकुंडली में सूर्य के साथ गुरु होने से व्यक्ति अनाज के व्यापार से लाभ होता है. जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह पहला ,पांचवा या नवम भाव के होकर दशम भाव में स्थित हो या पहला ,पांचवा ,नवं भाव या अपने भाव में स्थित हो व्यक्ति व्यापार से खूब लाभ होता है. साथ ही नौकरी से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है. ऐसे लोग दोनो काम करते है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >