आज 5 मई 2026 का पंचांग, जानें चौघड़िया, दिशाशूल और अभिजीत

Aaj Ka Panchang 5 May 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. यहां से जानें शुभ काम करने का मुहूर्त सही मुहूर्त, इसके अलावा जानें राहुकाल कब से होगा शुरू.

Aaj Ka Panchang 5 May 2026: आज 5 मई 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि कल रात 05 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. शुक्र वृषभ राशि में हैं. बुध और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. मंगल और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

आज का पंचांग 05 मई 2026 दिन मंगलवार

तिथि: शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात -05:01 बजे तक, उपरांत पंचमी तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त-06:32

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- ज्येष्ठा उपरांत मूल , योग – शिव ,करण-वव,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार

सूर्य- मेष राशि
चंद्रमा- वृश्चिक राशि
मंगल-मीन राशि
बुध- मेष राशि
गुरु-मिथुन राशि
शुक्र- वृषभ राशि
शनि-मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अमंगल): 05:10 Am से 06:49 Am
उद्वेग (अशुभ): 06:49 Am से 08:28 Am
चर (सामान्य): 08:28 Am से 10:07 Am
लाभ (उन्नति): 10:07 Am से 11:46 Am
अमृत (सर्वोत्तम): 11:46 Am से 01:25 Pm
काल (हानि): 01:25 Pm से 03:04 Pm
शुभ (उत्तम): 03:04 Pm से 04:43 Pm
रोग (अमंगल): 04:43 Pm से 06:22 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:44 Am से 04:27 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:20 Am से 12:13 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 Pm से 02:51 Pm

आज का अशुभ समय

राहुकाल: शाम 03:04 Pm से 04:43 Pm
यमगण्ड: दोपहर 08:28 Am से 10:07 ए एम
गुलिक काल: दोपहर 11:46 Am से 01:25 Pm

दिशाशूल: उत्तर दिशा

आज का विशेष योग व उपाय

आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और मदिंर में श्रीराम नाम का जप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >