आज 21 अप्रैल 2026 का  पंचांग, जानें शुभ समय, योग और नक्षत्र की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 21 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 21 April 2026: आज 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, उपरांत पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा शाम 05 बजकर 06 मिनट तक वृषभ राशि में रहेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य मेष राशि में स्थित हैं और शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी  
तिथि हो जाएगी
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:20 AM
सूर्यास्त: 06:09 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: रोहिणी उपरांत आर्द्रा
योग: शोभन शाम 04 बजकर 31 मिनट तक, उसके बाद अतिगंड
करण: भद्रा उपरांत वव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: वृषभ राशि मे शाम 5 बजकर 06 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य: मेष  
शुक्र: वृषभ

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

रोग (अशुभ): 05:20 AM से 06:56 AM
उद्वेग (अशुभ): 06:56 AM से 08:32 AM
चर (सामान्य): 08:32 AM से 10:08 AM
लाभ (उन्नति): 10:08 AM से 11:44 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 11:44 AM से 01:20 PM
काल (हानि): 01:20 PM से 02:56 PM
शुभ (उत्तम): 02:56 PM से 04:33 PM
रोग (अशुभ): 04:33 PM से 06:09 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:27 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:51 AM से 04:35 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03:00 PM से 04:30 PM
यमगण्ड: सुबह 09:00 AM से 10:30 AM
गुलिक काल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ या तेल खाकर निकलें)

भद्रा आरम्भ: अप्रैल 20, 2026, सोमवार को 05:49 पी एम बजे
भद्रा अन्त: अप्रैल 21, 2026, मंगलवार को 04:14 ए एम बजे

ये भी पढ़ें: आज 21 अप्रैल 2026 का राशिफल: मंगलवार को सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: मंगलवार का दिन होने के कारण हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.  
सरल उपाय:  “सुंदरकांड” का पाठ करने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >