Aaj Ka Panchang: आज 4 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 4 July 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 4 जुलाई 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 4 July 2025: आज 4 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. शुक्रवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.

आज शुक्रवार 4 जुलाई 2025 का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी दिन -04:29 उपरांत दशमी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:03
सूर्यास्त-06:44
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- चित्रा उपरांत स्वाति ,
योग – शिव ,करण -तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- मिथुन , चंद्रमा- तुला , मंगल-सिंह , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
वृष ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

Aaj Ka Rashifal: आज किसका चमकेगा भाग्य? जानें 4 जुलाई 2025 का राशिफल 

चौघड़िया शुक्रवार

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर
उपायः भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समय

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

..अथ राशि फलम्..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >