पंचांग 29 मार्च 2026: आज चैत्र शुक्लपक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 29 March 2026: आज 29 मार्च 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Aaj Ka Panchang 29 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज का पंचांग 29 मार्च 2026 दिन रविवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: चैत्र शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा,उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:44 AM
सूर्यास्त: 06:04 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र:अश्लेषा(दोपहर 03:16 PM तक) उपरांत मघा
योग: धृति(शाम 07:20 PM तक ) उपरांत शुल
करण: भद्रा उपरांत वव
विशेष: आज रात 08:35 PM तक गण्डमूल नक्षत्र (मघा) का प्रभाव रहेगा.

आज ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कर्क राशि से सिंह राशि मे गोचर दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर
मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
सूर्य, शनि: मीन राशि
शुक्र: मेष राशि
केतु : सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 05:44 AM से 07:16 AM
चर (सामान्य): 07:16 AM से 08:49 AM
लाभ (उन्नति): 08:49 AM से 10:21 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:21 AM से 11:53 AM
काल (हानि): 11:53 AM से 01:25 PM
शुभ (उत्तम): 01:25 PM से 02:58 PM
रोग (अशुभ): 02:58 PM से 04:31 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:31 PM से 06:04 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:28 AM से 12:15 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 PM से 02:40 PM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:31 PM से 06:04 PM
यमगण्ड: दोपहर 11:53 AM से 01:25 PM
गुलिक काल: दोपहर 02:58 PM से 04:31 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)
भद्रा आरम्भ:मार्च 28, 2026, शनिवार को 08:13 PM बजे
भद्रा अन्त:मार्च 29, 2026, रविवार को 07:46 AM बजे

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज कामदा एकादशी का व्रत है .
सरल उपाय: भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, उन्हें फल, फूल और भोग अर्पित किया जाता है. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप अत्यंत शुभ माना जाता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: कब है चैत्र मास का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >