आज का पंचांग 22 अगस्त 2021, जानें आज का पंचांग में भाई को राखी बांधने से पहले शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang : श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन 05 बजकर 01 मिनट के उपरांत प्रतिपदा तिथि हो जाएगी. आज राखी बांधने के लिए सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 01 मिनट रहेगा. आज रक्षाबंधन पर शोभन योग सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक तक रहेगा और धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

Aaj Ka Panchang : श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन 05 बजकर 01 मिनट के उपरांत प्रतिपदा तिथि हो जाएगी. आज राखी बांधने के लिए सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 01 मिनट रहेगा. आज रक्षाबंधन पर शोभन योग सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक तक रहेगा और धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. ऐसा कहते हैं कि धनिष्ठा नक्षत्र में पैदा होने वाले लोगों का भाई-बहन से रिश्ता बहुत खास होता है और इसीलिए रक्षा बंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र को खास माना जा रहा है. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 22 अगस्त का पंचांग, आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय के बारे में…

22 अगस्त 2021 दिन रविवार

  • श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन 05 बजकर 01 मिनट के उपरांत प्रतिपदा तिथि हो जाएगी

  • श्री शुभ संवत-2078, शाके -1943, हिजरी सन -1442-43

  • सूर्योदय-05:37

  • सूर्यास्त -06:23

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- धनिष्ठा उपरांत शतभिषा, शोभन -योग,ब‌व- करण

  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-सिंह, चंद्रमा-मकर, मंगल-सिंह, बुध-सिंह, गुरु-कुंभ, शुक्र-कन्या, शनि-मकर, राहु-वृष, केतु-वृश्चिक

चौघड़िया

  • प्रात: 6 बजे से 7.30 तक उद्वेग

  • प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक चर

  • प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक लाभ

  • प्रात: 10.30 बजे से 12 बजे तक अमृत

  • दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक काल

  • दोप. 1.30 बजे से 3 बजे तक शुभ

  • दोप. 3 बजे से 4.30 बजे तक रोग

  • शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

उपाय

  • तांबे के लोटे में जल लेंt थोड़ा लाल चंदन मिला दें।उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं।प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी।

  • आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥

  • खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहर:

  • दोपहरः 01:30 से 03:00 तक

  • शुभराहु काल:16:30से 18:00

  • दिशाशूल-

  • नैऋत्य एवं पश्चिम

  • ।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >