Aaj Ka Panchang 12 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 12 May 2024: आज वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है, इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले शुभ और अशुभ समय देखा जाता है. आइए जानते हैं कि आज का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा.

Aaj Ka Panchang 12 May 2024: आज 12 मई 2024 दिन रविवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और धृति योग का संयोग है. आज का शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 41 तक है. वहीं राहुकाल 17 बजकर 20 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति आदि की जानकारी दे रहे हैं.

  • 12 मई 2024 रविवार
  • वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी रात -04:16 उपरांत षष्ठी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:05
  • सूर्यास्त-06:26
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र- आद्रा उपरांत पुनर्वसु ,
  • योग – धृति ,करण-वव ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- मिथुन , मंगल-मीन , बुध- मेष , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • मेष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या
  • चौघड़िया
  • प्रात: 6 बजे से 7.30 तक उद्वेग
  • प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक चर
  • प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक लाभ
  • प्रात: 10.30 बजे से 12 बजे तक अमृत
  • दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक काल
  • दोप. 1.30 बजे से 3 बजे तक शुभ
  • दोप. 3 बजे से 4.30 बजे तक रोग
  • शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

उपाय
तांबे के लोटे में जल लें. थोड़ा लाल चंदन मिला दें।उसको सिरहाने रखकर रात को सो जाएं।प्रात: उठकर जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होती जाएगी।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
दोपहर: दोपहरः 01:30 से 03:00 तक शुभ
राहु काल:शाम 04.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।।

Also read: Saptahik Rashifal 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा टेंशन भरा, इनकी खुलेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >