Aaj Ka Panchang: आज 10 जुलाई 2026, शुक्रवार है. महावीर पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 01:29 बजे तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. सूर्योदय के समय चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे तथा दिन में 25 घटी 25 पल पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य और बुध मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में, मंगल सिंह राशि में, शनि मीन राशि में तथा राहु कुम्भ राशि में स्थित हैं.
आज का पंचांग
- दिन: शुक्रवार
- तिथि: आषाढ़ कृष्ण एकादशी (रात्रि 01:29 बजे तक), तत्पश्चात द्वादशी
- विक्रम संवत: 2083
- शक संवत: 1948
- हिजरी सन: 1448
- सूर्योदय: 05:15 AM
- सूर्यास्त: 06:45 PM
- नक्षत्र: भरणी (प्रातः 09:47 बजे तक), तत्पश्चात कृत्तिका
- योग: शूल
- करण: विष्टि, तत्पश्चात बव
सूर्योदयकालीन ग्रह स्थिति
- सूर्य: मिथुन
- चंद्रमा: मेष
- मंगल: सिंह
- बुध: मिथुन
- गुरु (बृहस्पति): कर्क
- शुक्र: वृषभ
- शनि: मीन
- राहु: कुम्भ
- केतु: सिंह
आज का चौघड़िया (पटना)
- चर – सामान्य: 05:15 AM–06:41 AM
- लाभ – उन्नति: 06:41 AM–08:07 AM
- अमृत – सर्वोत्तम: 08:07 AM–09:33 AM
- काल – हानि: 09:33 AM–10:59 AM
- शुभ – उत्तम: 10:59 AM–12:25 PM
- रोग – अमंगल: 12:25 PM–01:51 PM
- उद्वेग – अशुभ: 01:51 PM–03:17 PM
- चर – सामान्य: 03:17 PM–04:43 PM
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 03:37 AM–04:26 AM
- अभिजित मुहूर्त: 11:34 AM–12:27 PM
- विजय मुहूर्त: 02:15 PM–03:08 PM
आज के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: 10:57 AM–12:33 PM
- यमगण्ड: 03:45 PM–05:21 PM
- गुलिक काल: 07:45 AM–09:21 AM
आज का विशेष योग एवं उपाय
विशेष: आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से उनकी उपासना करने से धन, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है.
सरल उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या लाल रंग के पुष्प अर्पित करें, घी का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं तथा घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
यह भी पढ़ें: योगिनी एकादशी दान: सुख-समृद्धि के 4 उपाय
