पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 01 March 2026: आज 01 मार्च 2026 दिन रविवार पंचांग के अनुसार ग्रहों की स्तिथि और शुभ तिथियां क्या हैं? क्या आप इस पंचांग के आधार पर आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय जानना चाहेंगे? यहां पढें आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 01 March 2026: आज 01 मार्च 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि संध्या 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, शुक्र, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा कर्क राशि में है देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि मीन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेगे.

आज का पंचांग 01 मार्च 2026 दिन रविवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि संध्या 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी.
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:12 AM
सूर्यास्त: 05:51 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पुष्य (सुबह 08:30 AM तक), उसके बाद अश्लेषा
योग: शोभन (दोपहर 02:19 PM तक), उसके बाद अतिगण्ड
करण: कौलव उसके बाद तैतिल

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कर्क राशि
सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन
शनि : मीन
केतु : सिंह

दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 06:12 AM से 07:39 AM
चर (सामान्य): 07:39 AM से 09:07 AM
लाभ (उन्नति): 09:07 AM से 10:34 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:34 AM से 12:02 PM
काल (हानि): 12:02 PM से 01:29 PM
शुभ (उत्तम): 01:29 PM से 02:56 PM
रोग (अशुभ): 02:56 PM से 04:24 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:24 PM से 05:51 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:56 AM से 05:43 AM
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:00 AM से 08:34 AM

अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:24 PM से 05:51 PM
यमगण्ड: दोपहर 12:02 PM से 01:29 PM
गुलिक काल: दोपहर 02:56 PM से 04:24 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.
सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित करना लाभकारी होगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Ranjan Kumar

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >