Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि वालों को मनोरंजक स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा, यहां पढ़ें 1 से 7 सितंबर 2025 साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Vrishabh Rashifal: इस हफ्ते वृष राशि वाले लोगों के लिए अच्छे मौके बन रहे हैं. करियर और कामकाज से जुड़ी खुशखबरियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिलेगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय नए काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सही रहेगा. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सफलता मिलने की संभावना है. साथ ही सम्मान, पुरस्कार या उपहार प्राप्त होने का योग भी बन रहा है.

पर्सनल लाइफ 

प्रेम जीवन में मधुरता और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मनोरंजक स्थल पर घूमने का अवसर मिल सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है. रिश्तों में नजदीकी और भरोसा बढ़ेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा.

फैमिली लाइफ

इस सप्ताह घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. पुरानी परेशानियों का समाधान होगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तेदारों का आना-जाना बढ़ेगा. इसके साथ ही किसी धार्मिक समारोह, पार्टी या यात्रा में शामिल होने का मौका मिल सकता है. घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी भी शुरू होने की संभावना है.

शुभ संकेत

इस सप्ताह आपके लिए रविवार और शुक्रवार भाग्यशाली रहेंगे. सिंदूरी और दुधिया रंग शुभ होंगे. 1 और 7 तारीख आपके लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर

यह भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़े: Libra Monthly Horoscope September 2025: टारगेट पर ध्यान रखें, लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें तुला राशि का सितंबर माह का राशिफल

यह भी पढ़े: Leo Monthly Horoscope September 2025: छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है, पढ़ें सिंह राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >