वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: आने वाले हफ्ते में परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा

Vrishchik Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में भावनात्मक मजबूती आएगी? क्या स्वास्थ्य में सुधार रहेगा या सावधानी बरतना जरूरी होगा? क्या करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरा वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल.

Vrishchik Saptahik Rashifal, वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही फलदायी और आनंददायक रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के सातवें, आठवें, नौवें और दसवें भाव में संचरण करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सातवें भाव में रहकर दांपत्य जीवन और साझेदारी के बिजनेस में बड़ा लाभ देंगे. जब चंद्रमा आपके आठवें भाव में सूर्य-बुध से मिलेंगे, तो अचानक कोई गुप्त धन लाभ होगा. इसके बाद नौवें भाव में चंद्रमा का शुक्र और गुरु से मिलन आपके भाग्य को पूरी तरह चमका देगा.

करियर-बिजनेस: यह सप्ताह आपके बिजनेस और नौकरी के लिए नए द्वार खोलने वाला है. नौवें भाव में शुक्र और गुरु की युति से आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट या फ्रीलांसिंग काम में इंटरनेशनल क्लाइंट मिलेगा. नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे और सैलरी में हाइक होने के प्रबल योग रहेंगे. छठे भाव का मंगल आपको अपने सभी व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर बड़ी जीत दिलाएगा.

रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत ही सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग बहुत मजबूत होगी और वे आपके हर फैसले में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में नेक्स्ट लेवल पर रहेगा. पार्टनर के साथ रोमांस और नजदीकियां चरम पर होंगी. यदि आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आपको कोई ऐसा पार्टनर मिलेगा जो आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा. प्रेमियों के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगा. छठे भाव के मंगल के प्रभाव से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत होगी. आप खुद को शारीरिक रूप से बहुत फिट, एक्टिव और मानसिक रूप से फ्रेश महसूस करेंगे.

सावधानी: इस सप्ताह जोश में आकर किसी भी कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े दस्तखत करने की भूल न करें.

उपाय: इस सप्ताह मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी? यहां से जाने 14 से 20 जून का साप्ताहिक राशिफल

शुभ कलर: मैरून
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >