मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को जून में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Vrishchik Rashifal June 2026, वृश्चिक राशि: जून का महीना आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा महीने की शुरुआत आपकी राशि से कर रहे हैं और शनि देव आपके चतुर्थ भाव को प्रभावित कर रहे हैं. करियर और बिजनेस में इस महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे. व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने से पहले कागजी कार्रवाई अच्छी तरह जांच लें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. लव लाइफ और प्यार के मामले में यह महीना थोड़ा नाजुक है. 21 जून को जब मंगल आपके सप्तम भाव (वृषभ) में आएंगे, तो पार्टनर के साथ तीखी बहस होने की संभावना है. अपनी जिद और गुस्से के कारण रिश्ते को खराब न होने दें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना अशुभ रह सकता है. आपको रक्त संबंधी विकार, पेट में इन्फेक्शन या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. सेहत को प्राथमिकता दें. सावधानी: इस महीने गुस्से में आकर कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से बचें. उपाय: शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं.

शुभ कलर: मैरून या गहरा लाल

शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >