वृश्चिक राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ मिलेगा या आर्थिक फैसले मुश्किल में डाल सकते हैं?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: वृश्चिक राशि. आज का दिन आपके लिए भारी खर्चों का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर आपके बजट को बिगाड़ सकता है. चतुर्थ भाव में सूर्य, मंगल और राहु की स्थिति घर के माहौल में थोड़ी अशांति पैदा कर सकती है, जिससे आप तनावपूर्ण महसूस करेंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. अगर आप जमीन या मकान से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे हैं तो उसे आज टालना ही बेहतर होगा. ऑफिस में काम की अधिकता और अधिकारियों का सख्त रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. आज धैर्य से काम लें और विवादों से दूर रहें.

लव लाइफ: आज का दिन थोड़ा उदासीन रह सकता है. पार्टनर की व्यस्तता के कारण आपको उनकी कमी खलेगी जिससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको झुकना पड़ सकता है. शांति बनाए रखना ही आज के दिन का सबसे बड़ा मूलमंत्र होगा.

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें. अनिद्रा और आँखों में जलन की समस्या आपको रात भर परेशान कर सकती है. आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. बाहर का तला-भुना खाना खाने से बचें वरना पेट के निचले हिस्से में दर्द या इन्फेक्शन की शिकायत आज आपको डॉक्टर के पास ले जा सकती है.

सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने या वाहन खराब होने की आशंका आज के ग्रहों के गोचर में प्रबल दिख रही है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >