वृश्चिक राशिफल 25 मार्च 2026: क्या तनाव बढ़ाएगा चिंता या सावधानी से टलेंगे बड़े नुकसान?

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति मानसिक तनाव और चिंता बढ़ा सकती है.

करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो चतुर्थ भाव में स्थित मंगल और राहु कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव ला सकते हैं, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें.

लव लाइफ: लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ गुप्त बातें साझा करने से बचें और बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखें ताकि भविष्य में किसी भी गलतफहमी की गुंजाइश न रहे.

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो अचानक चोट लगने या रक्त संबंधी समस्या होने की आशंका है, इसलिए मशीनरी का उपयोग करते समय या सड़क पर चलते समय बहुत सतर्क रहें.

सावधानी: पंचम भाव के सूर्य-शनि के कारण संतान के भविष्य को लेकर मन में थोड़ा भय रह सकता है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >