वृषभ राशिफल 9 अप्रैल 2026: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, रिश्तों में आ सकती है दूरी

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 april 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 9 april 2026: आज वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर मानसिक उथल-पुथल दे सकता है. कुंभ राशि में बुध और राहु की उपस्थिति अचानक धन लाभ या हानि दोनों के संकेत दे रही है. वाणी पर संयम रखें. मिथुन में गुरु का होना आपकी संचित पूंजी में वृद्धि करने में सहायक होगा.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. सरकारी कार्यों में देरी होने की संभावना है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर फोन पर बहस हो सकती है. राहु-बुध के प्रभाव से गलतफहमी पैदा होने की आशंका है. रोमांस में कमी महसूस होगी. धैर्य रखें और झगड़े को तूल न दें. शांति से बात सुलझाने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है. पेट की खराबी या गैस की समस्या परेशान कर सकती है. हल्का भोजन लें और ज्यादा तनाव से बचें.

  • सावधानी: आज किसी को पैसा उधार देने से बचें.
  • उपाय: मंदिर में चने की दाल दान करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: भूरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >