Vrishabh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपका पूरा ध्यान सुख-सुविधाओं और घरेलू शांति पर केंद्रित रहेगा. आज आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित शुक्रदेव भौतिक सुखों पर भारी खर्च करवा सकते हैं. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज करियर में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. व्यापारियों को विदेश या दूर के शहरों से बड़े अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. आज आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ घर की सुख-शांति को लेकर सार्थक चर्चा होगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा.
स्वास्थ्य: आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से माता की सेहत का ध्यान रखें और स्वयं को भी सर्दी-जुकाम से बचाकर रखें.
सावधानी: आज जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बिना पढ़े साइन न करें.
उपाय: आज सफेद वस्तुओं (दूध या चावल) का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
