Vrishabh Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है. चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं. आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा. मीन राशि के सूर्य और शुक्र आपके लाभ मार्ग को प्रशस्त करेंगे. आज पुराने अटके हुए कार्यों में गति लाएंगे.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चंद्रमा और दशम भाव के मंगल-बुध व्यावसायिक यात्राओं को सफल बनाएंगे. अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. कला और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को आज बड़ी पहचान मिल सकती है. आज आपकी व्यावसायिक साख में भारी इजाफा होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज नई ताजगी का संचार होगा. जीवनसाथी के साथ आप किसी रोमांटिक डिनर या यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तों में चल रही पुरानी कड़वाहट आज चंद्रमा के प्रभाव से समाप्त होगी. आज आपसी विश्वास में काफी बढ़ोतरी देखी जाएगी.
स्वास्थ्य: मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. लग्न के चंद्रमा के कारण थोड़ा आलस्य आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है. खुद को सक्रिय रखने के लिए संतुलित आहार लें. बाहरी जंक फूड से पूरी तरह परहेज करना आपके लिए बेहतर होगा.
सावधानी: आलस्य के कारण हाथ आए अवसरों को न गंवाएं.
उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
