Vrishabh Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और बुध आपके करियर में निखार लाएंगे. मीन के शुक्र और शनि आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. कुम्भ के राहु और मंगल कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा कड़ा निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं.
करियर-बिजनेस: व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा. आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट या डील में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है. धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज नई ताजगी का संचार होगा. आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिताने में सफल रहेंगे. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्तों को और भी मजबूत बनाएगा. वैवाहिक जीवन में तालमेल और सामंजस्य बहुत शानदार रहने वाला है.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा है. बस मीन के शनि के कारण पैरों में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है. शाम के समय टहलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. भरपूर नींद लें. ध्यान को जीवनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से खुद को दूर रखें.
उपाय: आज मासिक शिवरात्री व्रत है. आज भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
