वृषभ राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज भाग्य देगा साथ या जिम्मेदारियों से बढ़ेगा काम का दबाव?

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित गुरु और चतुर्थ के केतु आपको सुरक्षा प्रदान करेंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और चंद्रमा का गोचर आपके मानसिक संतोष और परिवार के प्रति जिम्मेवारी को बढ़ाएगा. आज आप स्वयं को काफी सुरक्षित महसूस करेंगे.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. मीन राशि में स्थित शुक्र और शनि आपके दशम भाव पर प्रभाव डालकर करियर में स्थिरता प्रदान करेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा. जो लोग सौंदर्य या विलासिता की वस्तुओं के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा होगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज नए रोमांस का संचार होगा. कुम्भ राशि के बुध की स्थिति आपके संवाद को प्रभावी बनाएगी. आज पार्टनर आपकी ओर आकर्षित होगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए शाम का समय उत्तम है. आप साथ में कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लान बना सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन उत्तम है. गुरु की शुभ दृष्टि आपके आत्मबल को बढ़ाएगी. आज आप शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त और सक्रिय रहेंगे. शाम के समय धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें. राहु के प्रभाव से एलर्जी या सांस लेने में हल्की कठिनाई होने की आशंका है.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर होगा.

उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >