Vrishabh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहने वाला है. आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा भाग्य का पूरा साथ दिलाएंगे. मीन राशि में गोचर कर रहे आपकी राशि के स्वामी शुक्र, शनि और सूर्य के साथ मिलकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे.
करियर-बिजनेस: भाग्य स्थान के चंद्रमा और लाभ भाव के शुक्र के कारण धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे. अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं. व्यापारिक यात्राएं भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएंगी. शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े लोगों को आज सोच-समझकर निवेश करने पर लाभ होगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. रिश्तों में आ रही दूरियां खत्म होंगी. आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना सीखेंगे. शाम का समय परिवार के साथ बिताने से मन को असीम शांति और प्रसन्नता प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. आज आंखों में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है. ठंडे पानी से आंखें धोएं और मोबाइल या लैपटॉप का प्रयोग सीमित मात्रा में ही करें. आज भरपूर नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आज बहुत जरूरी है.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें, अपनी योजनाएं गुप्त रखना ही हितकर होगा.
उपाय: किसी मंदिर में चने की दाल का दान करें.
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
