वृषभ राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज नौकरी में मिलेंगे नए अवसर या आर्थिक मामलों में आएगी परेशानी?

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 3 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा? क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 3 April 2026: आज वृषभ राशि के जातकों को कड़ी मेहनत करनी होगी. चंद्रमा का छठे भाव में गोचर शत्रुओं को परास्त करने में मदद करेगा. मेष राशि में शुक्र का होना खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है. मिथुन राशि में गुरु का होना आपकी आय के नए स्रोत खोल सकता है.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. बुध और राहु की स्थिति तकनीकी कार्यों में लाभ दिलाएगी. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, वरना जमा पूंजी खर्च हो सकती है. धैर्य के साथ काम करें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. फोन पर बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने की संभावना है. पार्टनर को समझने का प्रयास करें. रिश्तों में ताजगी बनाए रखने के लिए रोमांस के लिए समय निकालें. डिनर के लिए बाहर जाना टालना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्याएं और गैस की शिकायत हो सकती है. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. केतु की उपस्थिति के कारण एलर्जी या त्वचा रोग की संभावना है. पर्याप्त पानी पिएं और बाहर के खाने से बचें. नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: पैसों के लेन-देन में किसी पर अंधविश्वास न करें.

उपाय: शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा भेंट करें. इससे आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >