Virgo Yearly Horoscope 2026: गुरु-शनि की चाल बदलेगी किस्मत, जानें कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2026

Virgo Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव और अवसरों का मिश्रण लेकर आ रहा है. ग्रहों की चाल जहां कुछ क्षेत्रों में सफलता के संकेत दे रही है, वहीं कुछ मामलों में सतर्कता जरूरी होगी. परिवार, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य को लेकर जानें कैसा रहेगा कन्या राशि का पूरा साल 2026.

Virgo Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. यह वर्ष न तो पूरी तरह आसान रहेगा और न ही बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण, बल्कि जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन और धैर्य की परीक्षा लेगा. ग्रहों की चाल के अनुसार जहां कुछ समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कुछ दौर में सतर्कता जरूरी होगी. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा द्वारा ग्रह-गोचर की विस्तृत गणना के आधार पर जानते हैं कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2026.

Virgo Yearly Horoscope 2026: पारिवारिक जीवन में साल की शुरुआत रहेगी सुकून भरी

2026 की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगी. परिवार में शांति और आपसी सहयोग बना रहेगा. गुरु की दृष्टि दूसरे भाव पर रहने से पारिवारिक आय स्थिर रहेगी और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. 02 जून 2026 के बाद पारिवारिक सौहार्द में और वृद्धि होगी, लेकिन सदस्यों के प्रति लापरवाही से बचना जरूरी है. वहीं 31 अक्टूबर 2026 के बाद गुरु की स्थिति कमजोर होने से पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए संवाद और तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.

Virgo Yearly Horoscope 2026: व्यापार और नौकरी में धैर्य बनेगा सफलता की कुंजी

व्यापारियों के लिए नया साल सावधानी और धैर्य की मांग करेगा. शनि व्यापार से जुड़े भाव में होने के कारण लाभ धीरे-धीरे मिलेगा. बड़े मुनाफे की उम्मीद कम रहेगी, लेकिन पारिवारिक व्यवसाय और लिक्विड से जुड़े कार्यों में गुरु का सहयोग लाभ दिला सकता है. 02 जून 2026 के बाद व्यापार में तेजी आएगी और नए बिजनेस प्लान सफल हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए साल की शुरुआत औसत रहेगी. कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी जरूरी होगी. 02 जून के बाद कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे. स्थान परिवर्तन की भी संभावना है. हालांकि 31 अक्टूबर के बाद विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा.

ये भी देखें: बदलती ग्रह चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे या देगी चुनौतियां, जानें सिंह राशि का पूरा सालाना राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2026: शिक्षा और करियर में विद्यार्थियों के लिए सुनहरा समय

विद्यार्थियों के लिए 2026 काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल मिलेगा. प्राइमरी स्तर के छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा, जबकि कॉलेज और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को 02 जून के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे. राहु छठे भाव में होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे. नए करियर या नौकरी की योजना बना रहे जातकों को 02 जून से 31 अक्टूबर के बीच अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

Virgo Yearly Horoscope 2026: मकान और भूमि निवेश में बरतनी होगी सावधानी

2026 मकान या भूमि की खरीदारी के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा. जनवरी से 02 जून तक गुरु की स्थिति कुछ राहत दे सकती है, लेकिन शनि का प्रभाव जल्दबाजी में नुकसान करा सकता है. इस दौरान मित्रों पर आंख बंद कर भरोसा न करें और किसी भी सौदे से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी होगी.

Virgo Yearly Horoscope 2026: वाहन सुख रहेगा सामान्य लेकिन संतोषजनक

वाहन खरीदने के लिए 2026 का साल अनुकूल रहेगा. गुरु और शनि के सहयोग से वाहन सुख मिलेगा. हालांकि बहुत महंगे या लग्जरी वाहन की बजाय सामान्य वाहन खरीदने के योग अधिक बन रहे हैं.

Virgo Yearly Horoscope 2026: लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आएगी मजबूती

प्रेम संबंधों के लिए 2026 उत्साह से भरा रहेगा. जनवरी से 02 जून तक गुरु दशम भाव में और फिर एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने के योग बनेंगे और विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में शुरुआत में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन शनि का सहयोग विवादों को सुलझाने में मदद करेगा. यदि कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है. 31 अक्टूबर के बाद वैवाहिक जीवन में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी.

Virgo Yearly Horoscope 2026: स्वास्थ्य में लापरवाही पड़ सकती है भारी

स्वास्थ्य के लिहाज से साल मिला-जुला रहेगा. छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है. डायबिटीज और हृदय से जुड़ी समस्याओं वाले जातकों को विशेष ध्यान देना होगा. अक्टूबर के बाद नसों और तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >