तुला राशिफल 04 मार्च 2026: क्या आज आय में वृद्धि से आपके वित्तीय हालात होंगे मजबूत?

Tula Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Tula Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: तुला राशि. आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे. कुम्भ राशि के पंचम ग्रहों के प्रभाव से शिक्षा और प्रेम में तो लाभ होगा लेकिन व्यय भाव का चंद्रमा भारी खर्च करा सकता है. आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कोई आपको मानसिक रूप से ठेस पहुंचा सकता है.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रहेगा और आपको देर रात तक रुकना पड़ सकता है. बिजनेस में बड़ा निवेश आज टाल देना ही बेहतर होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका बहुत अधिक बनी हुई है. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों की राजनीति से बचना चाहिए और केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा या विदेश जाने की चर्चा हो सकती है. मीन राशि के शुक्र और शनि आपकी लव लाइफ में थोड़ी बोरियत ला सकते हैं इसलिए कुछ नया करने की कोशिश करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है जिससे आप थोड़े तनावग्रस्त रह सकते हैं.

स्वास्थ्य: द्वादश चंद्रमा और अष्टम के गुरु आपको अनिद्रा और मानसिक तनाव की समस्या दे सकते हैं. पैरों में दर्द या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त नींद जरूर लें. योग और प्राणायाम का सहारा लेना आज आपके लिए बहुत अनिवार्य है ताकि आपका मन शांत रह सके.

सावधानी: आज धन का लेन-देन न करें और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा खुद करें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: क्या मालव्य राजयोग चमकाएगा आपकी किस्मत? जानें शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर प्रभाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >